परिणीति चोपड़ा कई फिल्मों के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वह इन दिनों बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। पहले श्रद्धा कपूर इस फिल्म में साइना की भूमिका निभाने वाली थीं लेकिन किन्हीं वजहों से उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया। हाल में परिणीति ने बतायe कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई।
साइना नेहवाल बायोपिक की ट्रेनिंग में परिणीति चोपड़ा हुईं घायल, तस्वीर शेयर कर जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर ट्रेनिंग की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक और फोटो शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई
परिणीति ने अपनी एक फोटो पोस्ट की है, इस तस्वीर में वह पीठ करके बैठी हुई हैं और गर्दन पर बैंड-एड लगाया हुआ है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा है, मैं और साइना की पूरी टीम बहुत ध्यान रख रहे हैं कि मुझे कोई चोट न ले लेकिन शिट हैपेन्स! दोबारा बैडमिंटन खेलना शुरू कर सकूं इससे पहले मैं जितना हो सकेगा रेस्ट करूंगी।
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on
बीते दिनों परिणीति चोपड़ा ने अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में काम करने से इनकार कर दिया। अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण परिणीति इस फिल्म को लेकर तारीख नहीं निकाल पा रही थी जिस वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ने का निर्णय लिया।
लबे समय से वह इसे लेकर समाधान निकालने का प्रयास भी कर रही थी हालांकि वह दूसरी फिल्मों को पहले ही तारीख दे चुकी थी जिस वजह से अब इस फिल्म के लिए समय निकालना मुमकिन नहीं हो पाया। आखिरकार परिणीति को फिल्म से अलग होने का फैसला लेना पड़ा।
बिना परमिशन शूटिंग कर रहे थे पकंज त्रिपाठी और कृति सेनन, पुलिस पहुंचते ही मचा हड़कंप