{"_id":"5c161539bdec2256f253c995","slug":"parineeti-chopra-not-ready-to-get-married-charit-desai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'होगी तो खुशी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'होगी तो खुशी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Parineeti Chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद खबर थी कि परिणीति चोपड़ा भी शादी का मन बना रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस खबर को सच माना जा रहा था। इस खबर के सामने आने के बाद परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी शादी पर बयान दिया है।
2 of 5
Parineeti Chopra
खबर के मुताबिक, परिणीति उनके बॉयफ्रेंड चरित देसाई के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अब इस बात का अंदाजा अखबार ने प्रियंका की प्री-वेडिंग डिनर से सामने आई एक तस्वीर से लगाई थी, जिसमे आप बॉयफ्रेंड चरित देसाई को परिणीति के ठीक पीछे देख सकते थे। हालांकि, परिणीति ने इस खबर को 'बिल्कुल आधारहीन और असत्य' कहा है। उन्होंने कहा जब भी मैं शादी करने जाऊंगी मैं पूरी खुशी से इसकी घोषणा करूंगी।
बता दें परिणीति चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड का नाम चरित देसाई है। दोनों की मुलाकात साल 2016 में आमेरिका में एक ड्रीम टूर के दौरान हुई थी। दोनों की यह दोस्ती गहराती चली गई। देखते ही देखते दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन साल 2017 में इनकी रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Parineeti Chopra
चरित के बारे में बता दें कि वह प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'अग्निपथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो डिनर की तस्वीर शेयर की थी उसमें परिणीति के पीछे चरित भी दिखाई दे रहे थे और इसी वजह से शादी की खबरें सामने आने लगीं।
विज्ञापन
5 of 5
parineeti chopra and arjun kapoor
बात करें परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह हाल ही में फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ एक्टर अर्जुन कपूर लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। परिणीति ने 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। हांलांकि परी की लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म 'इशकजादे' था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।