{"_id":"5c16062ebdec2255cb723093","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-plan-their-second-honeymoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने बनाया हनीमून का दूसरा प्लान, पत्नी को छोड़ अमेरिका लौट चुके हैं निक जोनस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने बनाया हनीमून का दूसरा प्लान, पत्नी को छोड़ अमेरिका लौट चुके हैं निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी । 15 दिन के इस बिजी शेड्यूल में प्रियंका-निक भारत में ही रहे । साथ ही खुद के रिसेप्शन से लेकर ईशा अंबानी की शादी तक को अटेंड किया । इस बीच प्रियंका-निक अपना हनीमून मनाने ओमान भी गए ।
2 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : Instagram
अब निक अमेरिका लौट गए हैं । वहीं प्रियंका भी अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हो गई हैं । खबरों की मानें तो प्रियंका और निक ने अब दूसरे हनीमून पर जाने का भी प्लान बना लिया है । दूसरे हनीमून के लिए प्रियंका-निक ने एक बेहद खूबसूरत जगह चुनी है ।
3 of 5
priyanka chopra wedding dress
- फोटो : instagram
यह कपल 28 दिसंबर को हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना होगा । बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को ये कपल हनीमून मनाकर वापस लौटेगा । इसी बीच कपल मोंटरियोक्स भी रुकेंगे । इसके बाद वे न्यू ईयर के लिए लेक जेनेवा के रिजॉर्ट टाउन जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PRIYANKA CHOPRA NICK JONAS
- फोटो : SELF
प्रियंका अपने हनीमून से पहले सारी प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरा कर लेना चाहती हैं । इस वजह से उन्होंने कॉफी विद करण का एपिसोड भी शूट कर लिया है । 17 दिसंबर को वो 'द स्काई इज पिंक' के नए शेड्यूल के लिए भी शूट करने वाली हैं । बता दें कि प्रियंका-निक 20 दिसंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन होस्ट करेंगे ।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपना रिसेप्शन का कार्ड भी जारी किया है । कार्ड पर उन्होंने सबसे पहले अपने स्वर्गीय पिता का नाम लिखा । यह रिसेप्शन होटल द बालरूम ताज लैंड में रखा गया है । इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के सभी दिग्गज कलाकारों के आने की उम्मीद है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।