साल 2018 की बड़ी शादियों का साल रहा। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल, सोनम कपूर और आनंद आहूजा के अलावा कई बड़े स्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंधे। यूं मुंबई फिल्म नगरी में हर साल ही फिल्म कलाकारों की शादी होती रहती हैं लेकिन जब जल्दी-जल्दी बड़ी-बड़ी नायिकाओं की शादी होने लगे तो माहौल कुछ और ही होता है। पिछले तीन चार बरसों में तो लगातार ऐसी कई बड़ी नायिकाएं अपने पिया के घर चली गयीं जिनकी शादी का इंतजार कब से था। साल 2019 भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। शादी को लेकर इन दिनों जिस तरह का खूबसूरत माहौल बॉलीवुड में बना है उसे देखते हुए यह आसार बन रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और बॉलीवुड सितारों के घर शहनाई बज सकती हैं लेकिन किनके घर?
{"_id":"5c1602e1bdec22572e1f0013","slug":"will-these-bollywood-celebrity-couples-get-married-in-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगले साल शादी कर सकती हैं ये टॉप एक्ट्रेसेस, ये एक अभिनेत्री तो रह चुकी हैं ब्रह्माण्ड सुंदरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अगले साल शादी कर सकती हैं ये टॉप एक्ट्रेसेस, ये एक अभिनेत्री तो रह चुकी हैं ब्रह्माण्ड सुंदरी
Sun, 16 Dec 2018 01:28 PM IST
अपूर्वा राय
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
sushmita sen
- फोटो : instagram
सुष्मिता सेन भी जल्दी ही शादी कर सकती हैं। खबरें हैं कि वह रोहमन शॉल के साथ जल्द शादी कर लेंगी। मूलतः कश्मीरी युवक रोहमन, नैनीताल में रहते हैं। जहां उनके पिता का कश्मीरी शॉल का व्यवसाय है।
Sonakshi Sinha
सुष्मिता के अलावा इस नए साल में जो नायका शादी कर सकती हैं उनमें सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी ऊपर है। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सुंदर होने के साथ अच्छी अभिनेत्री भी रहीं हैं लेकिन सलमान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ कुछ हिट देने के बाद भी उनका करियर अब उड़ान नहीं भर पा रहा है। ऐसी संभावनाएं भी बन रही हैं कि सोनाक्षी अगले साल बंटी सचदेव से शादी कर सकती हैं। बंटी सलमान खान के भाई सुहैल खान की पत्नी सीमा सचदेव खान के भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia and Ranbir
साथ ही अब ऐसा भी लग रहा है कि आलिया भट्ट भी सन 2019 में रणबीर कपूर से शादी कर सकती हैं। हालांकि आलिया-रणबीर की शादी को लेकर दो पेच भी हैं। एक तो यह कि रणबीर कपूर आलिया से पहले दीपिका पादुकोण, नर्गिस फ़ाख़री ही नहीं कटरीना कैफ से भी कुछ इसी तरह 'प्रेम' कर चुके हैं। यहां तक इन तीनों को अपनी मम्मी नीतू सिंह से भी मिलवा चुके हैं। आलिया से रणबीर की शादी के आसार अब कुछ इसलिए लग रहे हैं कि अभी तक रणबीर अपनी गर्ल फ्रेंड को अपनी मम्मी से ही मिलाते थे लेकिन इस बार रणबीर ने आलिया को अपने पापा ऋषि कपूर से भी मिलवा दिया है। बेहद खास सूत्रों से पता लगा है कि ऋषि ने वहां रणबीर और आलिया दोनों से कहा कि, "तुम दोनों ने शादी करनी है तो जल्दी कर लो, अब देर किस बात की!" इस पर रणबीर-आलिया ने एक दूसरे को मुस्कुराते हुए देखा और दोनों ने हां कहते हुए अपना सिर हिला दिया।
विज्ञापन
malaika arora khan
- फोटो : instagram
इधर अगले बरस जिस एक और शादी की चर्चा होने लगी है वह है मलाइका अरोड़ा। अरबाज़ खान से पिछले बरस तलाक ले चुकी मलाइका का अभिनेता अर्जुन कपूर से पिछले काफी समय से प्रेम चल रहा है।
बहरहाल बात अविवाहित अभिनेत्रियों की हो रही थी तो अन्य अविवाहित प्रमुख नायिकाओं में कटरीना कैफ, कंगना रानावत, जैकलीन, श्रद्दा कपूर और परिणीती चोपड़ा रह जाती हैं। इनमें से किसी की भी शादी की चर्चा नहीं है लेकिन कटरीना अगले साल शादी कर भी लें तो कुछ कहा नहीं जा सकता.
बहरहाल बात अविवाहित अभिनेत्रियों की हो रही थी तो अन्य अविवाहित प्रमुख नायिकाओं में कटरीना कैफ, कंगना रानावत, जैकलीन, श्रद्दा कपूर और परिणीती चोपड़ा रह जाती हैं। इनमें से किसी की भी शादी की चर्चा नहीं है लेकिन कटरीना अगले साल शादी कर भी लें तो कुछ कहा नहीं जा सकता.