फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghav-Parineeti: सामने आई राघव-परिणीति की सगाई की तारीख? इस दिन एक-दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाएंगे 'रागनीति'

Thu, 06 Apr 2023 12:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 06 Apr 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra raghav chadha engagement date reveal know the full details here
राघव-परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भले ही इस कपल ने अब तक अपनी शादी और डेटिंग की खबरों को लेकर कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले दिनों जब आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी तो इस बात की चर्चा और तेज हो गई कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। कुछ दिनों पहले परिणीति संग कोड नेम तिरंगा में नजर आए अभिनेता हार्डी संधू ने भी उनको बधाई है। अब खबर है कि दोनों की सगाई की तारीख सामने आ गई है, तो चलिए जानते हैं कि मामला है क्या।

parineeti chopra raghav chadha engagement date reveal know the full details here
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : insta

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अभी इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों के परिवारों ने भी किसी बात का खुलासा नहीं किया है। उनकी सगाई और शादी की खबरें भले ही आ रही हैं, लेकिन अभी किसी भी तरह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। जब भी परिणीति से सगाई या शादी की खबरों को लेकर सवाल किया जाता है तो वह शर्म से ब्लश करने लगती हैं। इन दिनों अभिनेत्री दिल्ली में हैं। 

इसे भी पढ़ें- SRK-Salman: 'टाइगर वर्सेज पठान' से धमाल मचाने आ रहे शाहरुख-सलमान, सिद्धार्थ आनंद ने संभाली डायरेक्शन की कमान

parineeti chopra raghav chadha engagement date reveal know the full details here
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : social media

जब से परिणीति दिल्ली आई हैं तब से उनकी सगाई की चर्चा और तेज हो गई है। पिछले दिनों यह भी खबर थी कि जब प्रियंका चोपड़ा भारत में होंगी तब उनकी उपस्थिति में परिणीति की सगाई हो सकती है। अब खबर आ रही है कि परिणीति और राघव इस महीने की 10 तारीख को सगाई कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में एक इंगेजमेंट सेरेमनी के बाद दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra raghav chadha engagement date reveal know the full details here
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो

खबरें यह भी हैं कि इनके सगाई फंक्शन में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिनेत्री को जब हाल ही में स्पॉट किया गया तो उनसे पैपराजी ने शादी और सगाई की खबरों को लेकर सवाल किया तो अभिनेत्री शरमाते हुए बिना जवाब दिए आगे बढ़ गईं। 

विज्ञापन
parineeti chopra raghav chadha engagement date reveal know the full details here
राघव चड्ढा-परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि परिणीति और राघव के डेटिंग के चर्चे कपल के लगातार दो दिन मुंबई में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाने के बाद छाए हुए हैं। इसके बाद तो दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया। हाल ही में राघव एक्ट्रेस को रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर भी नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed