फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मोकिंग करते प्रियंका चोपड़ा की वायरल तस्वीर पर बहन परिणीति ने कुछ ऐसा दिया रिएक्शन

Fri, 26 Jul 2019 01:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 26 Jul 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra reaction on sister Priyanka Chopra smoking controversy in Miami
Priyanka Chopra, Parineeti Chopra - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर के बाद प्रियंका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट करके उन्हें जमकर ट्रोल किया था। हालांकि अभी तक प्रियंका की ओर से उनकी इस तस्वीर पर कोई सफाई नहीं आई हैं, लेकिन उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
Parineeti Chopra reaction on sister Priyanka Chopra smoking controversy in Miami
parineeti chopra - फोटो : file photo
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। अंग्रेजी वेबसाइट टाम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक परिणीति चोपड़ा ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस बारे में किसी भी तरह का कमेंट करने की स्थिति में नहीं हैं। 
Parineeti Chopra reaction on sister Priyanka Chopra smoking controversy in Miami
parineeti chopra - फोटो : file photo
परिणीति चोपड़ा की इस प्रतिक्रिया की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि प्रियंका की सिगरेट पीने की तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में आई क्योंकि उन्हें अस्थमा है। साथ ही वह खुद भी सिगरेट को सेहत के लिए खतरनाक बताकर ट्वीट कर चुकी थीं। बॉलीवुड की देसी गर्ल की इस तस्वीर के बाद फैंस के मन में अपने स्टार्स को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra reaction on sister Priyanka Chopra smoking controversy in Miami
Priyanka Chopra, Nick and Madhu Chopra - फोटो : twitter
प्रियंका की सिगरेट पीते हुए तस्वीर मियामी बीच की थी। जहां पर शिप पर वह पति निक जोनस और मां के साथ नजर आईं। सामने आई तस्वीरों में प्रियंका सिगरेट पीती दिखाई दे रही थीं तो वहीं उनकी मां मधु चोपड़ा और निक जोनस सिगार पीते हुए दिखाई दिेए। प्रियंका चोपड़ा मियामी नें अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही थीं। इस दौरान उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ मियामी में थीं। 
विज्ञापन
Parineeti Chopra reaction on sister Priyanka Chopra smoking controversy in Miami
Jabariya Jodi - फोटो : file photo
बात करें परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की तो ये 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। ‘जबरिया जोड़ी’ का निर्देशन प्रशांत सिंह कर रहे हैं। बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी जबरन शादी प्रथा से प्रेरित है। दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed