{"_id":"5d39e3cc8ebc3e6cb713c648","slug":"rinke-khanna-birthday-special-know-about-akshay-kumar-sister-in-law-rinke-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोविंदा की हीरोइन बनते ही हिट हो गई थी राजेश खन्ना की ये बेटी, फ्लॉप होते ही छोड़ दिया भारत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा की हीरोइन बनते ही हिट हो गई थी राजेश खन्ना की ये बेटी, फ्लॉप होते ही छोड़ दिया भारत
Fri, 26 Jul 2019 01:30 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
रिंकी खन्ना
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना हर समय खबरों में छाए रहे। राजेश खन्ना के बाद उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार काफी चर्चा में रहते हैं। राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया भी कभी-कभी इवेंट में नजर आ जाती हैं, लेकिन इस परिवार का एक सदस्य है जो लंबे समय से लाइम लाइट से दूर है। ये सदस्य राजेश खन्ना की दूसरी बेटी रिंकी खन्ना हैं। रिंकी खन्ना का जन्मदिन 27 जुलाई को होता है।
रिंकी खन्ना
- फोटो : file photo
रिंकी ने 20 साल पहले फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से डेब्यू किया था। इसके बाद रिंकी फिल्म 'जिस देश में गंगा रहता है' में नजर आईं। इस फिल्म में रिंकी ने गोविंदा के साथ काम किया था, लेकिन बॉलीवुड में रिंकी का सिक्का नहीं चला। बॉलीवुड में रिंकी का करियर सिर्फ 4 साल तक रहा। उनकी आखिरी फिल्म 'चमेली' साल 2003 में आई थी।
रिंकी खन्ना
- फोटो : file photo
रिंकी ने अपने पूरे करियर में सिर्फ 4 फिल्में की हैं। रिंकी तमिल फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में आने से पहले रिंकी इंग्लिश और हिंदी में प्ले किया करती थीं। रिंकी का असली नाम Rinkle था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाम से L हटा दिया। इससे अब उनका नाम रिंकी हो गया। साल 2003 में रिंकी की मुलाकात इंडस्ट्रलिस्ट समीर सरन से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिंकी खन्ना
- फोटो : file photo
शादी के बाद से रिंकी खन्ना लदंन शिफ्ट हो गई हैं। समीर से मिलने के बाद रिंकी की जिंदगी ही बदल गई। साल 2004 में रिंकी को एक बेटी हुई। उसके कुछ साल बाद रिंकी को एक बेटा भी हुआ। रिंकी अपने पति के साथ लंदन में सेटल हो गई हैं। कभी-कभी वो अपनी मां डिंपल और बहन ट्विंकल के साथ फिल्म इवेंट में नजर आती हैं।
विज्ञापन
रिंकी खन्ना
- फोटो : file photo
रिंकी खन्ना का 'मुसमुस सुहासी' गाना काफी पॉपुलर रहा था। इस गाने को मशहूर सिंगर शान ने गाया था। ये गाना उनकी फिल्म प्यार में कभी कभी का है। इस फिल्म में डिनो मोरिया ने भी काम किया था। रिंकी फिलहाल अपने अरबपति पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।