{"_id":"5d0877b08ebc3e2f7273edc5","slug":"parineeti-chopra-revealed-deepika-padukone-was-not-the-first-choice-for-piku","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा धूपिया के शो में परिणीति का खुलासा, उस फिल्म को न करने का अफसोस, जिसने दीपिका को दिलाए अवार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा धूपिया के शो में परिणीति का खुलासा, उस फिल्म को न करने का अफसोस, जिसने दीपिका को दिलाए अवार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2015 में आई फिल्म 'पीकू' के लिए दीपिका पादुकोण को बहुत से अवॉर्ड मिले थे। शूजित सरकार की इस फिल्म में दीपिका ने एक बेटी का किरदार निभाया था जो अपने पिता की खूब सेवा करती है । हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि फिल्म के लिए पहली पसंद दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा थीं। परिणीति ने खुद ये बात कबूली ।
2 of 5
parineeti chopra
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंची थीं । यहां उन्होंने बताया कि 'पीकू' ना करने का उन्हें आज भी अफसोस है । परि से जब 'पीकू' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने खुद फिल्म नहीं छोड़ी थी। मुझे लगता है कुछ कंफ्यूजन है ।'
3 of 5
parineeti chopra
'जब मुझे ये फिल्म ऑफर हुई तो मैं कोई और फिल्म कर रही थी । इस वजह से ये नहीं कर पाई । इससे मेरा ही नुकसान हुआ ।' 'पीकू' के हिट होने के बाद दीपिका पादुकोण ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'दर्शकों को मेरी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगी थी । सभी ने मुझे अच्छी बेटी के तौर पर पसंद किया । कुछ तो मुझे गोद भी लेना चाहते थे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : Zee Cine Award 2019
'ये एक स्वीट फिल्म थी । लोग इससे कनेक्ट कर पाए । हमने ये नहीं सोचा था कि फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी । मैं फैंस से ये बात सुनकर खुश हुई कि वे मुझे एडॉप्ट करना चाहते हैं ।' बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण के पिता का किरदार निभाया था ।
विज्ञापन
5 of 5
Parineeti Chopra and Sidharth
वहीं फिल्म में इरफान खान का भी अहम रोल था । 'पीकू' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी । परिणीति इन दिनों साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए बैडमिंटन की खास ट्रेनिंग ले रही हैं । इसके अलावा उनकी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 2 अगस्त को रिलीज होगी । फिल्म में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी । इस फिल्म को प्रशांत सिंह ने डायरेक्ट किया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।