जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की बॉलीवुड के कई स्टार्स ने निंदा की थी। इस मामले पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बयान को लेकर तो काफी विवाद हुआ था। उनके एक ट्वीट के बाद कांग्रेस की तरफ से ये कहा गया कि इस पर बयानबाजी की वजह से अभिनेत्री को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर से हटा दिया गया है। मामले ने तूल पकड़ा तो इसपर हरियाणा सरकार ने सफाई दी। अब इस पूरे विवाद के बाद परिणीति की तरफ से एक बयान जारी किया गया है।
बेटी बचाओ अभियान के एंबेसडर से नहीं हटाई गईं थीं परिणीति चोपड़ा, विवाद के बाद सामने आया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर से हटाए जाने की खबरों का परिणीति चोपड़ा के प्रवक्ता ने खंडन किया है। प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि परिणीति को हटाया नहीं गया, बल्कि उनका अभियान से जुड़ाव दो साल पहले ही खत्म हो चुका है। हरियाणा सरकार ने 2015 में परिणीति को अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया था।
अभिनेत्री के प्रवक्ता ने कहा, 'अभियान के साथ परिणीति का जुड़ाव अप्रैल 2017 में खत्म हो चुका है। इन अटकलों में सच्चाई नहीं है और हम इस बारे में रिपोर्टिंग से परहेज करने का अनुरोध करते हैं।
परिणीति ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो कैब (Citizenship Amendment Bill) को भूल जाइये। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? बर्बर है।'
If this is what’s gonna happen everytime a citizen expresses their view, forget #CAB, we should pass a bill and not call our country a democracy anymore! Beating up innocent human beings for speaking their mind? BARBARIC.
खट्टर साहब हरियाणा की बेटियां पढ़ी लिखी भी हैं, समझदार भी और अपने विचार व्यक्त करने का साहस रखने वाली भी।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) December 19, 2019
उन्हें ब्रांड ऐम्बैसडर से हटा कर और बोखला कर आप उनकी आवाज़ नही दबा सकते।
और जजपा चुप क्यों है?
कितनों की आवाज दबाओगे और आखिर कब तक?https://t.co/Wah61i4Gue