{"_id":"5d4116c58ebc3e6cd710e33a","slug":"parineeti-chopra-share-her-heartbreak-story-says-it-was-the-worst-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुरे हार्टब्रेक से गुजरी हैं परिणीति चोपड़ा, ब्रेकअप स्टोरी शेयर करते हुए बोलीं-'मैं टूट गई थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बुरे हार्टब्रेक से गुजरी हैं परिणीति चोपड़ा, ब्रेकअप स्टोरी शेयर करते हुए बोलीं-'मैं टूट गई थी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' को लेकर चर्चा में हैं । फिल्म में परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे । हाल ही में एक इंटरव्यू में परिणीति ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की । परिणीति का नाम असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई के साथ जुड़ता रहा है । वहीं परि ने इस खबर को गलत बताया था ।
2 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं परिणीति ने अपनी ब्रेकअप स्टोरी भी शेयर की । परिणीति ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे । उन्होंने कहा, 'मैं एक बहुत बुरे हार्टब्रेक से गुजरी हूं । मेरे ख्याल से ऐसा मेरे साथ सिर्फ एक ही बार हुआ है । मैं टूट गई थी । वो मेरी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे क्योंकि मैंने अपनी लाइफ में कभी रिजेक्शन नहीं झेला था ।'
3 of 5
parineeti chopra
'उस समय मुझे मेरे परिवार की जरूरत थी । इस घटना के बाद मेरी लाइफ में बहुत बदलाव आए और मैं पहले से ज्यादा समझदार हो गईं । मैं भगवान को शुक्रिया कहना चाहूंगी कि मेरी जिंदगी में वो पल बहुत जल्दी आ गया था ।' अब परि उस बुरे दौर से पूरी तरह से बाहर निकल आई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Parineeti Chopra and Sidharth
बता दें कि चरित देसाई के साथ रिलेशन के सवाल पर परि ने कहा था, 'मुझे अपने आस-पास रहस्य बनाकर रखना पसंद है। ना ही मैं इसे कंफर्म करूंगी और ना ही इससे मना करूंगी ।' परिणीति की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 9 अगस्त को रिलीज होने जा रही है । ये फिल्म जबरदस्ती शादी पर आधारित है ।
विज्ञापन
5 of 5
Parineeti Chopra and Sidharth
फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं । इस फिल्म को प्रशांत सिंह ने निर्देशित किया है, जो इससे पहले "ये है आशिकी" टीवी सीरीज निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 मई रखी गई थी, जिसे खुद कुछ समय बाद 12 जुलाई कर दिया गया। पर फिर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट भी 12 जुलाई अनाउंस हुई, तो फिल्म जबरिया जोड़ी की रिलीज डेट एक और बार बदलकर 9 अगरस्त कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।