{"_id":"628766f3303ec1634f61268d","slug":"parineeti-chopra-shoots-12-degree-weather-with-harrdy-sandhu-actress-says-my-coldest-shoot-ever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra: माइनस 12 डिग्री पर कड़कड़ाती ठंड में शूटिंग कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, पानी जमने की वजह से प्यासे रहकर किया शूट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti Chopra: माइनस 12 डिग्री पर कड़कड़ाती ठंड में शूटिंग कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, पानी जमने की वजह से प्यासे रहकर किया शूट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 20 May 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों बर्फीले पहाड़ों में हार्डी संधू संग अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री और संधू दोनों ही कड़कड़ाती ठंड में शूट कर रहे हैं। परिणिती अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म के सेट से लगातार अपडेट शेयर कर रही हैं। अब अभिनेत्री ने एक नया विडियो शेयर किया है, जिसमें वह माइनस 12 डिग्री सेल्सियस में कंपकपाती दिखाई दे रही हैं। परिणीति ने यह भी बताया कि वहां इतनी ठंड है कि पानी भी जम गया, जिसकी वजह के उन्हें सेट पर प्यासे रहकर ही शूट करना पड़ा।
2 of 4
परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू
- फोटो : insta
प्यासे रहकर करनी पड़ी शूटिंग
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से लेटेस्ट वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 12°. मेरा अब तक का सबसे ठंडा शूट। सबसे अच्छी बात यह थी कि मेरे हीरो को भी पतली कपड़े पहनने पड़े और मेरे साथ उन्हें भी ठंड महसूस हुई। परिणीति और हार्डी संधू को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
3 of 4
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : insta
ठंड की वजह से पानी भी फ्रीज हो गया
परिणीति की इस बीटीएस वीडियो में वह कंपा देने वाली ठंड में अपने शूट के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहती हैं कि माइनस 12 डिग्री टेंपरेचर आज हम सेट पर पानी भी नहीं पी पाए क्योंकि पानी फ्रीज हो चुका था, हमारा कैमरा फ्रीज हो गया"। इसके बाद वह मजाक में कहती हैं कि और हार्डी अपने हीटर वाले कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हार्डी और परिणीति किस फिल्म का शूट कर रहे हैं, इसके बारे में तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बात करें वर्क फ्रंट की तो परिणीति जल्दी ही फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार सामने आएंगे। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग भी नेपाल में एवरेस्ट की बर्फीली पहाड़ियों पर हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।