फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी लव-लाइफ को लेकर परिणीति चोपड़ा ने बोली बड़ी बात, असिस्टेंट डायरेक्टर को कर रही हैं डेट

Mon, 18 Mar 2019 10:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 18 Mar 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra speak up on her relation and wedding with Charit Desai
parineeti chopra - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद उनकी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की लव-लाइफ को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वो फिल्म 'अग्निपथ' के असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई को डेट कर रही हैं। इस बात की चर्चा उस समय और भी ज्यादा तेज हो गई जब चरित को परिणीति के साथ प्रियंका चोपड़ा की प्राइवेट पार्टी में देखा गया था।
Parineeti Chopra speak up on her relation and wedding with Charit Desai
Parineeti Chopra - फोटो : file photo
तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा के रिलेशनशिप को लेकर बातें होनी शुरू हो गईं। हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस बीच परिणीति ने अपनी शादी को लेकर बड़ी बात बोली है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबरों के अनुसार 'नमस्ते इंग्लैंड' की अभिनेत्री अभी शादी करने के विचार में नहीं हैं। 
 
Parineeti Chopra speak up on her relation and wedding with Charit Desai
parineeti chopra
उन्होंने अपनी लव-लाइफ और शादी पर बात करते हुए कहा- 'ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी अपनी लव-लाइफ के बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं हूं। मुझे लगता है कि इस पर बात करने का यह अभी सही वक्त नहीं है। जब सही समय आएगा तो मेरी लव-लाइफ के बारे में सबको पता चल जाएगा। लोग यह सोचते हैं कि मैं चीजों को छुपा रही हूं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra speak up on her relation and wedding with Charit Desai
Parineeti Chopra - फोटो : file photo
शादी की प्लानिंग पर अपनी बात रखते हुए परिणीति कहती हैं- 'मेरे लिए प्यार ज्यादा जरूरी है। मैं तभी शादी करूंगी जब मैं पूरी तरह से इसके लिए तैयार हो जाऊंगी। किसी को भी शादी उम्र देखकर नहीं करनी चाहिए, ये मानसिक तौर पर तैयार होने के बाद ही की जानी चाहिए। अगर मैं मानसिक तौर पर तैयार हो जाऊंगी तो मैं कल भी शादी कर सकती हूं, मैं इसके लिए 5 साल तक इंतजार नहीं करूंगी।'
विज्ञापन
Parineeti Chopra speak up on her relation and wedding with Charit Desai
parineeti chopra - फोटो : file photo
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए साइन किया गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो उनसे पहले यह बायोपिक अभिनेत्री श्रद्धा कपूर कर रही थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वह इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं। श्रद्धा के बाहर होने के बाद मेकर्स ने परिणीति चोपड़ा को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed