फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को नहीं मिली अपनी बहन जितनी शोहरत, एक रही हिट तो दूसरी हो गई फ्लॉप

Wed, 24 Feb 2021 01:11 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 24 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood actresses did not get as much fame as their sisters
प्रियंका चोपड़ा, परीणीति चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में अभिनेत्रियों का करियर सिर्फ उनकी खूबसूरती पर ही नहीं चलता, बल्कि उनका अभिनय भी दर्शकों को पसंद आता है। मनोरंजन जगत में बहुत सी स्टार सिस्टर्स ने भी पर्दे पर अभिनय किया, लेकिन उन्हें अपने बहनों जितनी सफलता नहीं मिली। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में जिनका करियर बॉलीवुड में हिट रहा, लेकिन उनकी बहनें दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहीं।

These Bollywood actresses did not get as much fame as their sisters
Priyanka Parineeti

परीणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल बनकर पर्दे पर लोगों को अपना फैन बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा विदेश में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। प्रियंका की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। ऐसे में जब उनकी बहन परीणीति पर्दे पर आईं तो फैंस को लगा कि प्रियंका की तरह उनका करियर भी बहुत शानदार होगा। हालांकि परीणीति सिर्फ गिनी चुनी फिल्में ही कर पाईं। परी अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं, लेकिन उनका करियर प्रियंका जितना हिट नहीं है।

These Bollywood actresses did not get as much fame as their sisters
Tanuja and Kajol with Tanisha

काजोल और तनिषा

चुलबुली अभिनेत्री काजोल बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल को उनके वर्सटाइल अभिनय के लिए पसंद किया जाता है। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि ओटीटी में भी काजोल अपना जलवा बिखेर रही हैं। वहीं काजोल की बहन तनिषा ने भी बॉलीवुड में एंट्री की थी, लेकिन वो एक भी हिट फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। तनिषा ने फिल्मों से दूरी भी बना ली वहीं काजोल अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood actresses did not get as much fame as their sisters
Shilpa Shetty and Shamita ShettyShilpa Shetty and Shamita Shetty - फोटो : file photo

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

शिल्पा बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्री हैं। शिल्पा को उनके अभिनय के साथ-साथ उनके जबरदस्त डांस के लिए पसंद किया जाता है। शिल्पा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं उनकी बहन शमिता शेट्टी ने भी बॉलीवुड में कई फिल्में की, लेकिन अपनी बहन जितना सफल करियर नहीं बना पाईं। 

विज्ञापन
These Bollywood actresses did not get as much fame as their sisters
Malaika and Amrita - फोटो : file photo

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा

मलाइका ने बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय नहीं किया, लेकिन अपने डांस नंबर से उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। आज भी मलाइका अपने लटकों झटकों से फैंस को अपना दीवाना बना देती है। वहीं अमृता अरोड़ा फिल्मों में काम करने के बाद भी अपनी बहन जितनी सफल नहीं हो पाईं। एक तरफ मलाइका जहां अभी तक फिल्मों में सक्रिय हैं तो वहीं अमृता ने काफी साल पहले ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed