बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल आदित्य नारायण से शादी करने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आदित्य और श्वेता ने पिछले साल 1 दिसंबर को शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। हाल ही में श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर आदित्य नारायण ने बेहद खास कमेंट किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
श्वेता अग्रवाल ने साझा की शादी की अनदेखी तस्वीर, आदित्य नारायण ने कमेंट कर यूं जताया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता अग्रवाल शादी के दिन बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, लेकिन अपनी इस तस्वीर से उन्होंने फैंस के साथ बेहद करीबी लुक साझा किया है। इस तस्वीर में श्वेता बड़े झुमके, भारी गहने और माथा पत्ती पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लाल रंग की बिंदी भी लगाई है जो उनके दुल्हन के लुक को पूरा कर रही है।
अब श्वेता के इस तस्वीर को साझा करते ही आदित्य नारायण का बेहद खूबसूरत कमेंट सामने आया है। दरअसल आदित्य ने श्वेता की इस पोस्ट पर हार्ट आई इमोजी पोस्ट किया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि श्वेता अग्रवाल ने अपना कमेंट सेक्शन पब्लिक नहीं किया है ऐसे में उनकी तस्वीर पर सिर्फ आदित्य नारायण का कमेंट ही दिख रहा है।
श्वेता अग्रवाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया है। उन्होंने अपने पहले पोस्ट के तौर पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की थी। आदित्य ने इस तस्वीर पर भी ढेरों इमोजी पोस्ट किए थे। बता दें कि श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा की थी वही तस्वीर आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम पर डिसप्ले पर लगाई हुई है। फैंस को आदित्य और श्वेता का ये प्यार काफी पसंद आता है।
श्वेता और आदित्य की में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा सितारे शामिल हुए थे। उनकी शादी में गोविंदा के परिवार के अलावा कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी शरीक हुए थे। कोरोना महामारी के कारण आदित्य और श्वेता की शादी में कम लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। हालांकि उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं। शादी के बाद श्वेता और आदित्य 2 बार हनीमून मना चुके हैं। उनकी हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई थी।