{"_id":"603524228ebc3ee97217e3d5","slug":"danny-denzongpa-birthday-special-he-rejected-sholay-his-relationship-with-parveen-babi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चन परिवार से मिला था 'डैनी' को नाम, इस वजह से 'शोले' में काम करने से किया था मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बच्चन परिवार से मिला था 'डैनी' को नाम, इस वजह से 'शोले' में काम करने से किया था मना
डैनी डेन्जोंगपा बॉलीवुड के दमदार खलनायकों में से एक हैं। हालांकि, डैनी डेंजोंगपा ने फिल्मों में न सिर्फ विलेन बल्कि कई डिफरेंट रोल भी प्ले किए हैं। सिक्किम में पैदा हुए डैनी डेन्जोंगपा का 25 फरवरी को जन्मदिन है। हर फिल्म में डैनी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ते हैं। हाल ही में वो कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका में नजर आए थे। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलस्प बातें।
मालूम हो कि उनका असली नाम शेरिंग फिंटसो डेंगजोंग्पा है। इस नाम के उच्चारण में दिक्कतें आती थीं जिसके बाद जया बच्चन ने उन्हें 'डैनी' नाम दिया। डैनी बहुत अच्छे टेबल टेनिस प्लेयर हैं। एक वक्त पर अमिताभ बच्चन और डैनी एक साथ टेनिस खेला करते थे। बचपन में डैनी आर्मी में जाना चाहते थे लेकिन मां के मना करने पर वो ऐसा नहीं सके। जिसके बाद डैनी ने फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया।
2 of 5
Danny Denzongpa
भारतीय सिनेमा जगत में मील का पत्थर मानी जाने वाली फिल्म 'शोले' में गब्बर सिंह का किरदार पहले डैनी को ऑफर किया गया था लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल अमजद खान को मिला और साथ ही अमजद खान को मिला कभी न भुलाने वाला स्टारडम। डैनी अपने नियमों के बेहद पाबंद हैं। उनसे जुड़े लोग बताते हैं वह सुबह पांच बजे उठकर कसरत, योगा आज भी करते हैं।
3 of 5
डैनी डैनजोंग्पा
- फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा में परवीन बाबी और डैनी की लव स्टोरी आज भी याद की जाती है। परवीन और डैनी एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों लिव इन में भी रहते थे। डैनी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि परवीन बाबी और उनका साथ तीन-चार साल का रहा था, उन्होंने कहा था- हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। हम हमेशा दोस्त रहे। बाद में मैं किम को डेट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डैनी डैनजोंग्पा
डैनी ने इंटरव्यू में बताया कि एक बार वह डिनर कर रहे थे। तब पहली बार उस टेबल पर उन्हें अहसास हुआ कि परवीन बाबी बीमारी है। उस वाकये का जिक्र करते हुए डैनी कहते हैं, 'हम सभी डिनर कर रहे थे। टेबल पर चांदी के वर्क के कुछ टुकड़े गिरे हुए थे। मैंने उसे हटाने के लिए फूंक मारी। परवीन बुरी तरह डर गई। तब महेश भट्ट ने बताया कि परवीन बीमार रहने लगी है। चिड़चिड़ी हो गई है।' बता दें जब परवीन बाबी का निधन हुआ तो डैनी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 5
KHUDA GAWAH MOVIE
डैनी ने लगभग 190 फिल्मों में काम किया है। डैनी की मशहूर फिल्मों में 'अग्निपथ', 'हम', 'सनम बेवफा', 'खुदा गवाह', 'घातक', 'बेबी' शामिल हैं। बॉलीवुड में बतौर विलेन पहचान बनाने वाले डैनी डेन्जोंगपा ने 1990 में गवा से शादी की थी। डैनी को उनके शानदार अभिनय के लिए पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।