फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineetii 600 Episodes: छह सौ एपिसोड के बाद ‘परिणीति’ में आएगा ट्विस्ट, छठी सेंचुरी का धूमधाम से मनाया जश्न

Fri, 15 Dec 2023 09:28 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Dec 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
Parineetii Show completed 600 episodes Serial Cast celebrated success and expressed gratitude to audience
धारावाहिक परिणीति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शकों का पिछले कुछ समय से जिस तरह से ओटीटी प्लेटफार्म की तरह रुझान बड़ा है, उससे टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे धारावाहिकों की लोकप्रियता कम हुई है। लेकिन, इस झंझावात के बीच भी लोकप्रिय धारावाहिक 'परिणीति' ने अपने प्रसारण के 600 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस कामयाबी का सीरियल के कलाकारों और तकनीशियनों ने इसके सेट पर खूब धूमधाम से जश्न मनाया और दर्शकों का आभार जताया।

Parineetii Show completed 600 episodes Serial Cast celebrated success and expressed gratitude to audience
धारावाहिक परिणीति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'परिणीति' में परिणीति की भूमिका निभा रही अभिनेत्री आंचल साहू कहती हैं,  'इस शो का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। परिणीति की भूमिका निभाना मेरे लिए काफी लंबी यात्रा रही है। दर्शकों ने इस शो को लेकर जिस तरह से अपना प्यार बरसाया है। उनके लिए मैं उनकी आभारी हूं। 600 एपिसोड पूरा होना हम सभी के लिए एक जश्न जैसा माहौल है।'

Parineetii Show completed 600 episodes Serial Cast celebrated success and expressed gratitude to audience
धारावाहिक परिणीति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'परिणीति' में संजू की भूमिका निभा रहे अभिनेता अंकुर वर्मा  कहते हैं,  'मैं अपने किरदार संजू की यात्रा को लेकर रोमांचित हूं। वह परिणीति से शादी करके एक बड़ा निर्णय ले रहा है, लेकिन चीजें दिलचस्प होती जा रही हैं क्योंकि उसे नीति के साथ रिश्तों  को भी संभालना होगा। मैं उन सभी का आभारी हूं, जिन्होंने इस शो को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की। मैं आशा करता हूं दर्शकों का प्यार और समर्थन आगे भी मिलता रहेगा।'
TV Celebs Breakup: वर्षों साथ रहकर इन टीवी स्टार्स ने तोड़ा रिश्ता, फैंस को लगा तगड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineetii Show completed 600 episodes Serial Cast celebrated success and expressed gratitude to audience
धारावाहिक परिणीति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 धारावाहिक 'परिणीति' में नीति की भूमिका निभा अभिनेत्री तन्वी डोगरा कहती हैं, 'इस शो का हिस्सा बनना एक कलाकार के रूप में मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से विशेष रहा है। मुझे नीति के रूप में पहचान मिली है। इस समय सेट पर शादी का माहौल चल रहा है, मुझे शादी का माहौल बहुत पसंद है और परिणीति के पूरे सेट को जश्न में तब्दील होते देखना अद्भुत है। मुझे लगता है कि दर्शक शादी के दौरान की जाने वाली सभी तैयारियों से जुड़ाव महसूस करेंगे।' 
Sunny Deol: सनी देओल ने किया 'एनिमल' का रिव्यू, छोटे भाई पर जताया प्यार, बोले- वे अब लॉर्ड बॉबी हैं

विज्ञापन
Parineetii Show completed 600 episodes Serial Cast celebrated success and expressed gratitude to audience
धारावाहिक परिणीति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धारावाहिक 'परिणीति' की कहानी में इस समय शादी की तैयारियां चल रही हैं। नीति इस शादी का विरोध करती है। और, सुलोचना के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रचती है। नीति और सुलोचना हल्दी समारोह में कुछ बवाल करने की योजना भी बना रहे हैं।
Animal Day 14 BO Collection: ‘गदर 2’ और ‘पठान’ से आगे भाग रहा ‘एनिमल’, बॉक्स ऑफिस के रण में एक और विजय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed