{"_id":"5ca48007bdec22143e2c6c19","slug":"parveen-babi-birthday-special-when-mahesh-bhatt-leave-her-in-hey-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परवीन बाबी के साथ लिव इन में रहते थे महेश भट्ट, एक रात घर पहुंचे तो नजारा देख होश उड़ गए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परवीन बाबी के साथ लिव इन में रहते थे महेश भट्ट, एक रात घर पहुंचे तो नजारा देख होश उड़ गए
Thu, 04 Apr 2019 08:13 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
parveen babi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। परवीन बाबी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं। यहां तक कि उन्होंने ही फिल्मों में ग्लैमरस कपड़े पहनने का चलन शुरू किया था। उनसे पहले तक हीरोइनें स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी और तंग सूट पहने नजर नहीं आती थीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी छवि बोल्ड एक्ट्रेस की थी। 1976 से 80 के बीच वे इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं।
parveen babi
सिल्वर स्क्रीन पर उनकी जिंदगी में जितनी चमक दिखती थी असल में वो उतनी ही तन्हा थीं। परवीन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। उनका अफेयर महेश भट्ट के अलावा डैनी और कबीर बेदी से भी रहा। लेकिन महेश भट्ट के साथ उनकी प्यार भरी कहानी का दर्दनाक अंत हुआ था। फेमस मैगजीन 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपने और परवीन के रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। साथ ही उनकी मौत पर दुख जताया था।
parveen babi
परवीन उस समय अपने करियर के चरम पर थीं जब महेश भट्ट से उन्हें प्यार हो गया था। इससे पहले उनका अफेयर कबीर बेदी के साथ था। कबीर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने महेश भट्ट का हाथ थाम लिया लेकिन महेश पहले से ही शादीशुदा थे। 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो महेश अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में आकर रहने लगे। उन दिनों परवीन फिल्म ‘अमर-अकबर-एन्थॉनी’ और ’काला पत्थर’ की शूटिंग कर रही थीं। परवीन और महेश एक-दूसरे के प्यार में पागल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parveen Babi
विरोध के बावजूद दोनों को अलग करना नामुमकिन हो गया था। महेश के लिए परवीन घर पर एक साधारण लड़की की तरह रहती थीं। देखते-देखते दोनों के रिश्ते को दो साल हो गए। 1979 में महेश भट्ट को अचानक एक ऐसी सच्चाई का पता चला जिससे उनके होश उड़ गए। एक दिन महेश जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। महेश को देखते हुए परवीन ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया।
विज्ञापन
Parveen Babi
इसके बाद परवीन ने कहा, ‘बात मत करो, कमरे में कोई है। वो मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं।’ परवीन ने पहली बार ऐसा कुछ किया था जिससे महेश बुरी तरह हिल गए थे। उन्होंने परवीन का ये रूप पहले कभी नहीं देखा था। इस घटना के बाद से परवीन अक्सर ही ऐसी हरकतें करने लगीं। डॉक्टरों को दिखाने के कुछ दिन बाद पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है। उस समय परवीन कई फिल्में कर रही थीं। डायरेक्टर्स को फिल्म ठप हो जाने का डर था।