फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिणीति चोपड़ा की एंट्री से घटा सायना की बायोपिक का क्रेज, प्रियंका-निक की ट्रिक भी नहीं आ रही काम

Thu, 04 Apr 2019 07:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 04 Apr 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
Saina's biopic craze reduced by parineeti chopra entry
Parineeti Chopra - फोटो : social media

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर की जगह परी यानी परिणीति चोपड़ा के आने के बाद इस फिल्म का भविष्य डांवाडोल दिखने लगा है। तारे जमीन पर से सुर्खियों में आए निर्देशक अमोल गुप्ते की ये फिल्म पिछले दो साल से बनती बिगड़ती रही है।

Saina's biopic craze reduced by parineeti chopra entry
parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा को किसी भी तरह सुर्खियों में बनाए रखने के लिए उनकी टीम इन दिनों दिन रात मेहनत कर रही है। मंगलवार को परिणीति चोपड़ा को साइना नेहवाल की बायोपिक की ट्रेनिंग के लिए मुंबई में जुहू इलाके के एक स्पोर्ट्स क्लब में जाना था। वैसे तो वह यह रोज बैडमिंटन की प्रैक्टिस करने आती हैं, लेकिन मंगलवार को उनके स्पोर्ट्स क्लब पहुंचने की खबर सितारों का पीछा करने वाले फोटोग्राफरों को खास तौर से दी गई। तमाम फोटोग्राफर मौके पर पहुंच भी गए लेकिन टाइमिंग में गड़बड़ी के चलते फोटो खिंच नहीं पाईं। 

Saina's biopic craze reduced by parineeti chopra entry
priyanka chopra nick jonas

परिणीति तो लाइम लाइमलाइट में रखने के लिए उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक को लेकर फैली अफवाहों पर भी उनका बयान दिलाया गया। लेकिन, बात बन नहीं रही। साइना नेहवाल की बायोपिक से जुड़े सूत्रों की मानें तो फिल्म में परिणीति की एंट्री के बाद वितरकों और फिल्म प्रदर्शकों का इस फिल्म से लगाव कम होता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saina's biopic craze reduced by parineeti chopra entry
parineeti chopra

पहले फिल्म के प्रोडक्शन को लेकर रोज अपडेट लेने वाले लोगों ने भी अब फोन करना बंद कर दिया है। फिल्म की प्रोड्यूसर कंपनी अब परिणीति की हवा बनाने के लिए उनका साल भर पहले रिकॉर्ड किया एक गाना लॉन्च करने की जुगत में है। जिन लोगों ने भी ये गाना सुना है, उन्होंने परिणीति के इस हुनर की तारीफ ही की है। लेकिन, इस गाने से परिणीति के अभिनय करियर को कोई फायदा होगा भी, इस पर लोग संदेह जता रहे हैं।

विज्ञापन
Saina's biopic craze reduced by parineeti chopra entry
Parineeti Chopra

परिणीति को लाइमलाइट में बनाए रखने के लिए बुधवार को उनका एक स्विमवीयर फोटो शूट भी जारी किया गया लेकिन इसमें पहनी गई ड्रेस को लेकर भी लोगों ने नकारात्मक टिप्पणियां सोशल मीडिया पर करनी शुरू कर दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed