सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अकेलेपन में किसी ने नहीं ली सुध, बेहद खौफनाक थी परवीन बाबी की मौत, एक जमाने में थीं सुपरस्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 04 Apr 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
parveen babi death anniversary when mahesh bhatt leave her in hey days
परवीन बाबी - फोटो : फाइल

70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी की आज पुण्यतिथि है। परवीन बाबी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं। 1976 से 80 के बीच वो इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थीं। लेकिन जब उनकी मौत हुई तो दो दिन तक किसी को खबर तक नहीं लगी। 20 जनवरी, 2005 को उनकी मौत हो गई थी, लेकिन उनका शव 22 जनवरी को उनके फ़्लैट से निकाला गया। परवीन बाबी ने आत्महत्या की थी या उनकी मौत हुई थी, ये आज तक कोई नहीं जान पाया।

Trending Videos
parveen babi death anniversary when mahesh bhatt leave her in hey days
parveen babi with mahesh bhatt

कहा जाता है कि सिल्वर स्क्रीन पर उनकी जिंदगी में जितनी चमक दिखती थी असल में वो उतनी ही अकेली थीं। हालांकि, वह अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहीं। बताया जाता है कि उनका अफेयर महेश भट्ट के अलावा डैनी और कबीर बेदी से भी रहा। लेकिन महेश भट्ट के साथ उनकी प्यार भरी कहानी का दर्दनाक अंत हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
parveen babi death anniversary when mahesh bhatt leave her in hey days
parveen babi

परवीन उस समय अपने करियर के चरम पर थीं जब महेश भट्ट से उन्हें प्यार हो गया था। इससे पहले उनका अफेयर कबीर बेदी के साथ था। कबीर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने महेश भट्ट का हाथ थाम लिया लेकिन महेश पहले से ही शादीशुदा थे। बावजूद इसके महेश अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे। उन दिनों परवीन फिल्म ‘अमर-अकबर-एन्थॉनी’ और ’काला पत्थर’ की शूटिंग कर रही थीं। 

parveen babi death anniversary when mahesh bhatt leave her in hey days
Parveen Babi

कहा जाता है कि महेश के लिए परवीन घर पर एक साधारण लड़की की तरह रहती थीं। देखते-देखते दोनों के रिश्ते को दो साल हो गए। 1979 में महेश भट्ट को अचानक एक ऐसी सच्चाई का पता चला जिससे उनके होश उड़ गए। एक दिन महेश जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। महेश को देखते हुए परवीन ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया।

विज्ञापन
parveen babi death anniversary when mahesh bhatt leave her in hey days
परवीन बॉबी

इसके बाद परवीन ने कहा, ‘बात मत करो, कमरे में कोई है। वो मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं।’ बताया जाता है कि पहली बार परवीन ने ऐसा कुछ किया था जिससे महेश बुरी तरह डर गए थे। उन्होंने परवीन का ये रूप पहले कभी नहीं देखा था। इस घटना के बाद से परवीन अक्सर ही ऐसी हरकतें करने लगीं। डॉक्टरों को दिखाने के कुछ दिन बाद पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है। उस समय परवीन कई फिल्में कर रही थीं। उधर, डायरेक्टर्स को फिल्म ठप हो जाने का डर था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed