{"_id":"668144a398d8c64d270d7012","slug":"pashmina-roshan-told-the-special-thing-about-her-relationship-with-brother-hrithik-roshan-know-what-she-says-2024-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pashmina Roshan: 'मैं डुग्गू भैया को सब बता सकती हूं', पश्मीना ने बताया भाई ऋतिक के साथ अपने रिश्ते की खास बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pashmina Roshan: 'मैं डुग्गू भैया को सब बता सकती हूं', पश्मीना ने बताया भाई ऋतिक के साथ अपने रिश्ते की खास बात
रोहित सराफ, पश्मीना रोशन और जिब्रान खान अभिनीत 'इश्क विश्क रिबाउंड' लोगों का दिल जीतने में नाकाम साबित हुई है। निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तक अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। हालांकि, फिल्म में ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन के अभिनय की हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने भाई के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
हाल ही में, एक इंटरव्यू में पश्मीना ने ऋतिक के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। पश्मीना ने बताया कि वह ऋतिक को "डुग्गू भैया" कहकर बुलाती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "हमारा रियल डील नाम से एक पारिवारिक ग्रुप चैट है, जिसमें डुग्गू भैया, सबा आजाद (ऋतिक की गर्लफ्रेंड), आशु भैया, रिहान और ऋदान हैं।"
3 of 5
पश्मीना रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम pashminaroshan
पश्मीना रोशन ने 'इश्क विश्क रिबाउंड' के ऑडिशन में ऋतिक रोशन की एचआरएक्स टी-शर्ट पहनी थी। अभिनेत्री ने इसे अपना "लकी चार्म" कहा, उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने बड़े भाई ऋतिक के साथ सब कुछ शेयर करती हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं डुग्गु भैया को कुछ भी बता सकती हूं। मुझे यकीन रहता है कि वह मेरे लिए सीक्रेट रखते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पश्मीना रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम pashminaroshan
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'यहां तक कि जब हम छुट्टी पर होते हैं, तो कोई भी अपने कमरे में नहीं रहना चाहता, हम हॉल में गद्दा रखते हैं और एक साथ सोते हैं और एक-दूसरे को अपने सीक्रेट बताते हैं।'' इससे पहले, पश्मीना रोशन ने खुलासा किया था कि उन्होंने अभिनय में कदम रखने से पहले ऋतिक रोशन से सलाह ली थी।'
विज्ञापन
5 of 5
पश्मीना रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम pashminaroshan
फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' 21 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं दर्शकों को भी इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार था, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में असफल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।