फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi-Zaheer: बहन की शादी में शामिल न होने की खबरों पर लव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए परिवार पहले आता है

Sun, 30 Jun 2024 04:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 30 Jun 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha brother Luv Sinha slam online campaign ran against him on internet alleged absence from wedding
लव सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम luvsinha

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने करीब एक हफ़्ते पहले 23 जून को शादी कर ली थी। यह सादे तरीके से रजिस्टर्ड शादी उनके बांद्रा अपार्टमेंट में उनके परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। जहां एक तरफ वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहीं, वहीं 'हीरामंडी' अभिनेत्री के भाइयों लव सिन्हा और कुश सिन्हा की कथित अनुपस्थिति इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बनी रही। अब लव ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Sonakshi Sinha brother Luv Sinha slam online campaign ran against him on internet alleged absence from wedding
लव सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम luvsinha

पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान लव सिन्हा ने जवाब देने के लिए कुछ समय मांगा था। अब शादी के करीब एक हफ्ते बाद उन्होंने इंटरनेट पर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। अब सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जहीर इकबाल के साथ अपनी बहन की शादी से अपनी कथित अनुपस्थिति के बारे में बताया है।

Sonakshi Sinha brother Luv Sinha slam online campaign ran against him on internet alleged absence from wedding
लव सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम luvsinha

ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक ऑनलाइन अभियान उनके परिवार के प्रति उनके प्यार को सही नहीं ठहराएगा। उन्होंने लिखा, "मैंने इसमें शामिल न होने का फैसला क्यों किया। मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन अभियान चलाने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा परिवार हमेशा पहले आता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha brother Luv Sinha slam online campaign ran against him on internet alleged absence from wedding
लव सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम luvsinha

इससे पहले जब लव सिन्हा से जब उनकी अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया था , "कृपया एक या दो दिन का समय दें। अगर मुझे लगा कि मैं आपके सवाल का जवाब दे सकता हूं तो मैं जवाब दूंगा। पूछने के लिए धन्यवाद।"

विज्ञापन
Sonakshi Sinha brother Luv Sinha slam online campaign ran against him on internet alleged absence from wedding
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

वही, अभिनेत्री के भाई कुश सिन्हा ने भी इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था, "मैं एक निजी व्यक्ति हूं और मुझे ज्यादा नहीं देखा जाता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं वहां नहीं था और बाकी मेहमानों की तुलना में मुझे ज्यादा कवरेज नहीं मिली।" बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को एक दूसरे से शादी करने से पहले सात साल तक डेट किया।

Neeraj Pandey Interview: कहानी लिखते समय क्या ध्यान में रखते हैंं नीरज पांडे? आज की जनरेशन को दी ये सीख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed