फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan 2: 'पठान 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, शाहरुख की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Sat, 21 Sep 2024 07:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 21 Sep 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Pathaan 2 New Update Shah Rukh Khan Spy thriller Film Script in Almost Ready says Abbas Tyrewala
पठान - फोटो : यूट्यूब

शाहरुख खान के लिए फिल्म पठान काफी ज्यादा खास है। इस फिल्म ने ही उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दमदार वापसी कराई थी। अभिनेता को एक्शन अवतार में देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। पठान के बाद दर्शकों को इसके सीक्वल का लंबे समय से इंतजार है। 

Pathaan 2 New Update Shah Rukh Khan Spy thriller Film Script in Almost Ready says Abbas Tyrewala
'पठान' - फोटो : इंस्टाग्राम@taranadarsh

अब किंग खान की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, साइरस बरूचा के साथ एक पॉडकास्ट में मशहूर पटकथा लेखक अब्बास टायरवाला ने खुलासा किया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है और अब इसके संवाद पर काम होना है। 

Pathaan 2 New Update Shah Rukh Khan Spy thriller Film Script in Almost Ready says Abbas Tyrewala
पठान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

निर्माताओं की ओर से फिल्म के सीक्वल को हरी झंडी दिए जाने की खबरों के बीच अब्बास ने पुष्टि की है कि पठान 2 पर काम चल रहा है। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि स्क्रिप्ट संवाद के लिए लगभग तैयार है।" इस बातचीत में उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें और भी एक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने की पेशकश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan 2 New Update Shah Rukh Khan Spy thriller Film Script in Almost Ready says Abbas Tyrewala
फिल्म 'पठान' - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

इस फिल्म में शाहरुख खान रॉ एजेंट पठान के रूप में अपनी भूमिका को फिर से दोहराते दिखेंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण की रुबीना के रूप में वापसी की उम्मीद जताई जा रही हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के सीक्वल का निर्देशन नहीं करेंगे। साल 2023 की शुरुआत में पठान ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और शाहरुख खान की वापसी वापसी कराई थी। इसके बाद पठान 2 की  उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। यह सीक्वल वाईआरएफ के विस्तारित स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगा। 

विज्ञापन
Pathaan 2 New Update Shah Rukh Khan Spy thriller Film Script in Almost Ready says Abbas Tyrewala
पठान - फोटो : यूट्यूब

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई थी। वह जल्द ही किंग में दिखेंगे। इस फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी हैं। इसका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। 
Gulshan Grover Birthday: केसरिया विलायती बनकर छा गए थे गुलशन ग्रोवर, खलनायक के रोल करके जीता लोगों का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed