फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Box Office Collection Day 37: सरकटे का आतंक बरकरार, जानें 'स्त्री 2' के 37वें दिन का कारोबार

Fri, 20 Sep 2024 08:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 20 Sep 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 37 Shraddha kapoor rajkummar rao film latest earning and occupancy
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की राह पर है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की यह फिल्म 37वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल रही है। आइए अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Stree 2 Box Office Collection Day 37 Shraddha kapoor rajkummar rao film latest earning and occupancy
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इस शुक्रवार भी कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इसके बावजूद 'स्त्री 2' को कोई फिल्म पछाड़ नहीं पाई। फिल्म पहले ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर इतिहास रच चुकी है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली थी। 'स्त्री 2' ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की।

Stree 2 Box Office Collection Day 37 Shraddha kapoor rajkummar rao film latest earning and occupancy
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 18वें दिन 22 करोड़ रुपये और 19वें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री 2' ने 25वें दिन 11 करोड़ और 26वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 27वें दिन फिल्म 2.41 करोड़ और 28वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म ने 29वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Jaya Bachchan: जब जया बच्चन के पिता ने अमिताभ बच्चन का किया था बचाव, अभिनय छोड़ने के फैसले पर कही थी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 37 Shraddha kapoor rajkummar rao film latest earning and occupancy
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चौथे हफ्ते में फिल्म ने 36.1 करोड़ रुपये जुटाए। फिल्म ने 30वें दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। 'स्त्री 2' ने 31वें दिन 5.4 करोड़ रुपये और 32वें दिन 6.75 करोड़ रुपये बटोरे थे, लेकिन वीकएंड के बाद फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 'स्त्री 2' ने आज सोमवार यानी 33वें दिन 2.03 करोड़ रुपये की कमाई की। 34वें दिन इसने 2.5 करोड़, 35वें दिन 2 करोड़ और 36वें दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। 

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी को लगातार आ रहे हैं शादी के प्रपोजल, बोलीं- 'मुझे मैसेज आ रहे हैं'

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 37 Shraddha kapoor rajkummar rao film latest earning and occupancy
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

वहीं, 'स्त्री 2' के 37वें दिन के कलेक्शन पर गौर फरमाएं तो इसने 2.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 566.98 करोड़ रुपये हो गया है। 'स्त्री 2' की बात करें तो इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, वरुण धवन और तमन्ना भाटिया की कैमियो भूमिकाएं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed