फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Anniversary: इंडस्ट्री का गौरव वापस लेकर आई 'पठान', फिल्म की पहली सालगिरह पर बोले जॉन अब्राहम

Thu, 25 Jan 2024 02:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 Jan 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Anniversary SRK film clocked a year of release John Abraham Says movie brought glory back to industry
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' रिलीज हो गई है। ऋतिक और दीपिका की ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बीते वर्ष आज के ही दिन सिद्धार्थ फिल्म 'पठान' लेकर आए थे, जिसके जरिए शारुख खान ने करीब चार साल के अंतराल के बाद पर्दे पर वापसी की। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आज पठान की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर जॉन अब्राहम ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है।

Pathaan Anniversary SRK film clocked a year of release John Abraham Says movie brought glory back to industry
पठान - फोटो : social media

फिल्म 'पठान' में जॉन अब्राहम ने खलनायक की भूमिका निभाई। उन्हें अपने किरदार के लिए जमकर तारीफ मिलीं। जॉन ने कहा, 'फिल्म 'पठान' की सालगिरह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से खास है, जो हमेशा पुरानी यादें ताजा करेगी। इसके साथ ही ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी स्पेशल है, क्योंकि इसने इंडस्ट्री को फिर से एक गति वापस दी'।

Pathaan Anniversary SRK film clocked a year of release John Abraham Says movie brought glory back to industry
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम का कहना है कि 'पठान' फिल्म ने इंडस्ट्री को उसका गौरव और सम्मान वापस लौटाया है। अभिनेता का कहना है, 'इसने हिंदी फिल्म उद्योग की धारणा, भावना और आगे की यात्रा को बदल दिया। देखिए कैसे इस फिल्म ने इंडस्ट्री को गति दी और इस फिल्म के जरिए वह इंडस्ट्री का शानदार साल रहा'। इसके अलावा जॉन अब्राहम ने अपने किरदार को मिले प्यार के लिए भी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।
Love & War: संजय भंसाली से पहले इम्तियाज बनाना चाहते थे 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्म, वायरल वीडियो से सामने आया सच

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Anniversary SRK film clocked a year of release John Abraham Says movie brought glory back to industry
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम ने कहा, 'मेरे पास हमेशा 'पठान' की बेहद प्यारी यादें रहेंगी, क्योंकि यह इंडस्ट्री मेरा घर है। पठान के लिए मुझे जितना प्यार मिला है, वह अविश्वसनीय है। एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाना और दिल जीतना एक बहुत ही खास एहसास है'।
Sanjay Dutt: संजय दत्त से झगड़े का इस निर्देशक को भुगतना पड़ा खामियाजा? तीन साल तक रही बेरोजगारी

विज्ञापन
Pathaan Anniversary SRK film clocked a year of release John Abraham Says movie brought glory back to industry
पठान और टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन ने आदित्य चोपड़ा की मशहूर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा भी साझा की। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं इस वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा आगे भी बना रहूंगा और सिनेमा के प्रति अपनी कला और जुनून से आप सभी का दिल जीतूंगा'। 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। इसमें दीपिका भी अहम रोल में नजर आई थीं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 540.51 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1047 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
Fighter Movie Review: आसमानी मोहब्बत की बार बार रुलाने वाली कहानी, ऋतिक व दीपिका साथ हों, तो फिर और क्या चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed