{"_id":"65b0c34a4106b06ff408e159","slug":"throwback-thursday-when-fighter-actor-hrithik-roshan-was-verge-of-depression-during-war-shooting-2024-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: जब फिल्म की शूटिंग के वक्त डिप्रेशन के करीब पहुंच गए ऋतिक, अभिनेता ने खुद किया था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: जब फिल्म की शूटिंग के वक्त डिप्रेशन के करीब पहुंच गए ऋतिक, अभिनेता ने खुद किया था खुलासा
ऋतिक रोशन इन दिनों 'फाइटर' की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर दर्शकों में फिल्म को देखने की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऋतिक की इस फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच आज हम आपको अभिनेता से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि खुद को हमेशा फिट रखने वाले ऋतिक एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मानसिक तनाव का शिकार हो गए थे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक पॉडकास्ट के दौरान किया था। फिटनेस ट्रेनर क्रिस गेथिन के साथ बातचीत में अभिनेता ने फिल्म 'वॉर' की शूटिंग के दौरान अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के साथ ही मेंटल हेल्थ के बारे में भी बात की थी।
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : social media
उन्होंने बताया था कि 2019 में फिल्म 'वॉर' की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसा लगने लगा था कि वे मर रहे थे। उन्हें लगा की इस दौरान वह लगभग डिप्रेशन की कगार पर पहुंच गए थे। उनके लिए इस फिल्म की शूटिंग और इसकी तैयारी बेहद चुनौतीपूर्ण थी। उन्हें ऐसा लगा की वह डिप्रेशन में जाने वाले हैं। इसके बाद उन्हें यह महसूस होने लगा कि अपने जीवन में बदलाव लाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : social media
बातचीत में क्रिस गेथिन से ऋतिक ने कहा, "मुझे हल्का महसूस हो रहा था। मुझे लगा मैं मर रहा हूं और मैं वॉर की शूटिंग कर रहा था। मैं फिल्म के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। मैं एक परफेक्शन चाह रहा था, जिसके लिए मैं तैयार नहीं था। फिल्म के बाद मुझे एड्रेलिन से जुड़ा फैटिग हो गया। तीन से चार महीने मैं बिल्कुल भी ट्रेनिंग नहीं कर पाया। मैं बिलकुल अच्छा महसूस नहीं कर रहा था।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।