शाहरुख खान की पठान टिकट खिड़की पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म अब तक कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है, जिसे आने वाले समय में तोड़ना किसी भी फिल्म के लिए काफी मुश्किल है। 13वें दिन की कमाई के बाद अब इस फिल्म ने रॉकी भाई यानी यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (हिंदी) को पीछे छोड़ दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि पठान ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पठान ने मचाया तहलका, कमाई के मामले में केजीएफ-2 को छोड़ा पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांटिक हीरो की छवि छोड़ शाहरुख ने पठान में जमकर एक्शन किया है। यही वह है कि फैंस अपने फेवरेट सितारे को देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़े हैं। फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो पठान 364.15 करोड़ का बिजनेस कर हिंदी भाषा में सात दिनों में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।
The Romantics: सितारों ने एक सुर में की ‘बॉलीवुड’ शब्द की भर्त्सना, यश चोपड़ा पर बनी सीरीज में खुलकर रखे विचार
इसके अलावा फिल्म ने दूसरे वीकएंड पर 65.75 करोड़ का कलेक्शन यह बता दिया कि आने वाले समय में वह अभी कई और रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है। अब इस फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे सोमवार को 11 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 440.90 करोड़ हो गया है।
Sidharth Malhotra: आलिया से ‘आलिया’ तक सिद्धार्थ की चर्चित प्रेम कहानियां, सौ करोड़ी नेटवर्थ से अभी इतने दूर
पठान के इस धमाकेदार कलेक्शन के साथ फिल्म कैजीएफ चैप्टर 2 (हिंदी) को पीछे छोड़ चुकी है। अब पठान का अगला निशाना बाहुबली 2 है। बता दें कि प्रभास की इस फिल्म के नाम हिंदी पट्टी में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड है। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने हिंदी भाषा में कुल 510 करोड़ का कलेक्शन किया था। माना जा रहा है कि आने वाले वीकएंड में पठान बाहुलबी 2 का रिकॉर्ड धवस्त कर इतिहास रच सकती है।
Shiv Shastri Balboa: करोड़ों की गाड़ी छोड़ ऑटो में सफर करने को मजबूर हुए अनुपम खेर, बोले- कुछ भी हो सकता है
पठान की बात करें तो फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा नजर आए हैं। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इससे पहले वह बैंग-बैंग और वॉर जैसी एक्शन फिल्म बना चुके हैं।
Jr. NTR: फैंस के सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर? बोले- पत्नी से पहले आपको बताते हैं हर बात फिर भी...