फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Controversy: बिकिनी विवाद में बढ़ीं दीपिका की मुश्किलें, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज

Fri, 16 Dec 2022 12:04 PM IST
New Delhi Published by: निधि पाल Updated Fri, 16 Dec 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Controversy complaint filed against deepika padukone with i and b ministry bikini row besharam rang
बेशर्म रंग - फोटो : social media

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर इन दिनों खूब बवाल चल रहा है। अब खबर आ रही है कि विवादों के बीच में दीपिका पादुकोण पर शिकायत दर्ज कराई गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। दीपिका की बिकिनी को लेकर मामला बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा नेताओं के विरोध के बाद अब शिकायत दर्ज करने के बाद मामला एक कदम आगे बढ़ गया है।

Pathaan Controversy complaint filed against deepika padukone with i and b ministry bikini row besharam rang
बेशर्म रंग - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ है तब से ये फैंस की जुबान पर छाया है, लेकिन इस गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी का रंग भगवा होने की वजह से उनको जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस गाने का जमकर विरोध हो रहा है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर और शाहरुख खान की हरे रंग की शर्ट पर आपत्ति जताई है। 


इसे भी पढ़ें- Malaika Arora: 'मैं उनके लिए नंबर वन नहीं...' खान परिवार में अपने हालात पर मलाइका ने यूं बयां किया दर्द
Pathaan Controversy complaint filed against deepika padukone with i and b ministry bikini row besharam rang
बेशर्म रंग - फोटो : social media

नरोत्तम मिश्रा का कहना था कि इस सीन को एडिट करें नहीं तो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। सिर्फ इतना ही नहीं अब खबर आ रही है कि विनीत जिंदल नामक शख्स ने दीपिका के कपड़ों के रंग के खिलाफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय में शिकायत की है। शिकायत में जिंदल ने कहा है कि हमारे यहां साधु भगवा रंग पहनते हैं। इस गाने में जिस तरीके से भगवा रंग दिखाया गया है वह आपत्तिजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Controversy complaint filed against deepika padukone with i and b ministry bikini row besharam rang
बेशर्म रंग गाने की तस्वीर - फोटो : social media

बता दें कि कल यानि गुरुवार को अयोध्या के महंत राजू दास ने भी इस फिल्म के गाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म के सीन काटो नहीं तो यहां इसे रिलीज नहीं होने देंगे और अगर किसी थिएटर में फिल्म लगाई गई तो उस थिएटर को फूंक देंगे। पिछले काफी दिनों से जिस तरीके से इस गाने को लेकर लगातार बवाल बढ़ रहा है, उससे ऐसा लगता  है कि इतनी जल्दी शाहरुख और दीपिका की मुश्किलें कम नहीं होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed