सब्सक्राइब करें

Pathaan: सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही पठान, IMDb पर हुई फुस्स, मिली महज इतनी रेटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 26 Jan 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
pathaan got poor rating on imdb shahrukh khan deepika padukone john abraham starrer film
फिल्म पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान की फिल्म पठान तमाम बवाल के बावजूद कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि बहुत जगहों पर कल भी इस फिल्म का जमकर विरोध किया गया। कहीं पठान के पोस्टर फाड़ दिए गए तो कहीं पर फिल्म का पहला शो ही रद्द करा दिया गया। हालांकि इन सबके बावजूद पठान पर किसी चीज का कोई असर नहीं पड़ा है। पहले ही दिन इस फिल्म ने प्रभास की बाहुबली, यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 और अल्लू अर्जुन की पुष्पा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि पहले ही दिन कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म को आईएमडीबी पर कितनी रेटिंग मिली है।

pathaan got poor rating on imdb shahrukh khan deepika padukone john abraham starrer film
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

पठान ने पहले ही दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। थिएटर के अंदर लोग पागलों की तरह झूम रहे हैं। लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है, लेकिन आईएमडीबी पर इस फिल्म की रेटिंग देखकर फैंस को निराशा हाथ लग सकती है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म को आईएमडीबी पर 6.8 की एवरेज रेटिंग मिली है। फिल्म को 49.3 प्रतिशत लोगों ने 10 की रेटिंग दी है। इसके बाद 5.6 प्रतिशत लोगों ने 9 की रेटिंग दी है, वहीं 3.2 प्रतिशत लोगों ने 8 की रेटिंग दी है। सबसे ज्यादा चौंकने वाली बात है कि 34. 3 प्रतिशत लोगों फिल्म को 1 रेटिंग दी है। जिसने इसका काम बिगाड़ दिया। इसके लिए 21,314 लोगों ने फिल्म को आईएमडीबी पर रेटिंग दी है।

इसे भी पढ़ें- Shaheer Sheikh: शहीर शेख की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद परिवार को सुरक्षित बचाया

pathaan got poor rating on imdb shahrukh khan deepika padukone john abraham starrer film
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि पठान ने पहले दिन देशभर में सभी भाषाओं मे 52.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पूरी उम्मीद है कि दो दिन में यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बता दें कि पठान के लिए आने वाला वीकएंड भी शानदार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म चार दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pathaan got poor rating on imdb shahrukh khan deepika padukone john abraham starrer film
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि जब पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ था, तब इसको लेकर खूब बवाल हुआ था। लेकिन इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed