सब्सक्राइब करें

Pathaan-Tiger 3: ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान का कैमियो पक्का? सलमान खान ने ‘पठान’ में दिया बड़ा हिंट, फैंस खुश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 26 Jan 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
Pathaan Shah Rukh Khan Cameo in Tiger 3 Salman Khan give hint in movie Deepika padukone John abraham
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का फिल्मी पर्दे पर फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। 25 जनवरी को चार साल बाद किंग खान 'पठान' बन सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुके हैं। पहले ही दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिए, तो सलमान खान के कैमियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है। थिएटर में 'पठान' और 'टाइगर' को एक साथ देख खूब तालियां बजीं। वहीं, अब सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है। 'पठान' में शाहरुख के 'टाइगर 3' में कैमियो का हिंट दे दिया गया, जिससे साफ है कि दोनों सुपरस्टार की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी।

Pathaan Shah Rukh Khan Cameo in Tiger 3 Salman Khan give hint in movie Deepika padukone John abraham
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान' को लेकर एक ओर दर्शक काफी बेताब थे, तो कई जगह इसको लेकर विरोध भी हो रहा था। जगह-जगह फिल्म के पोस्टर जलाकर प्रदर्शन किया गया। फिल्म से चार साल बाद शाहरुख खान की वापसी के साथ ही सलमान खान के कैमियो को फैंस किसी ट्रीट से कम नहीं बता रहे हैं। लंबे समय बाद शाहरुख और सलमान को एक साथ देखकर वह काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर भी 'पठान' के सीन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस खुशी से तालियां और सीटियां बजाते नजर आ रहे हैं।

Box Office Report: 'पठान' ने पहले ही दिन दी 'बाहुबली' को पटखनी, थुनिवु-वारिसु का बुधवार को रहा ऐसा हाल

Pathaan Shah Rukh Khan Cameo in Tiger 3 Salman Khan give hint in movie Deepika padukone John abraham
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म के चंद मिनटों के कैमियो से सलमान खान ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीन के दौरान 'टाइगर' बन सलमान ने शाहरुख के कैमियो का हिंट दे दिया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक एक्शन सीन के दौरान पठान को बचाने के लिए टाइगर पहुंचता है। इसके बाद टाइगर पठान से कहता है, 'एक बड़े मिशन पर जा रहा हूं, टाइगर को पठान की जरूरत पड़ सकती है। तू जिंदा रहेगा ना?'  इस पर पठान उससे वादा करता है। ऐसे में इस डायलॉग के बाद से ही फैंस को इस बात का यकीन हो गया है कि 'टाइगर 3' में शाहरुख खान का कैमियो पक्का है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Shah Rukh Khan Cameo in Tiger 3 Salman Khan give hint in movie Deepika padukone John abraham
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका विरोध किया जा रहा, लेकिन रिलीज के बाद से ही शाहरुख खान के फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 52.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में यह फिल्म शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। वहीं, 'टाइगर 3' में सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आने वाले हैं। 

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर जरूर देखें ये पांच फिल्में, गर्व से ऊंचा होगा मस्तक और नम हो जाएंगी आंखें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed