सब्सक्राइब करें

Television Celeb: कभी टीवी की दुनिया के बादशाह थे ये स्टार्स, आज काम के लिए काट रहे चक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 26 Jan 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
Famous TV Stars Who Are Jobless Today From Divyanka Tripathi To Mohsin Khan
सितारे 'जमीं' पर - फोटो : अमर उजाला

टेलीविजन के कई सितारों ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर ऐसा जादू चलाया है कि आज भी दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखने को बेताब नजर आते हैं। ऐसे कई सेलेब्स हैं जो सीरियल्स में लीड रोल निभाकर न सिर्फ घर-घर में लोकप्रिय हुए, बल्कि उन्होंने बरसों तक दर्शकों के दिलों पर राज भी किया। हालांकि लीड रोल निभाने वाले कई सितारे आज पर्दे से लगभग गायब हो गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं टीवी के इन सितारों पर...

Famous TV Stars Who Are Jobless Today From Divyanka Tripathi To Mohsin Khan
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta

दिव्यांका त्रिपाठी
'ये है मोहब्बतें' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का नाम आज टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। दिव्यांका ने कई टीवी सीरियल्स में लीड रोल निभाकर दर्शकों के दिलों को जीता, लेकिन इन दिनों दिव्यांका फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही हैं और उनके पास फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें: पठान के लिए बदले KRK के सुर और सलमान-आमिर की कोल्ड वॉर हुई खत्म! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Famous TV Stars Who Are Jobless Today From Divyanka Tripathi To Mohsin Khan
रश्मि देसाई - फोटो : social media

रश्मि देसाई
टेलीविजन सीरियल ‘उतरन’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे सीरियल में अहम भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पास इन दिनों काम नहीं है। रश्मि ने एक समय में अपने अभिनय से घर घर में अपनी पहचान बनाई थी। बता दें कि आखिरी बार एक्ट्रेस को ‘नागिन 6’ में छोटा सा किरदार निभाते हुए देखा गया था। उसके बाद से वह अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: शो रद्द...फटे पोस्टर और जमकर विरोध, जानिए पठान की रिलीज के बाद कहां-कहां हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous TV Stars Who Are Jobless Today From Divyanka Tripathi To Mohsin Khan
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

पर्ल वी पुरी
‘नागिन’ और ‘बेपनाह प्यार’ जैसे सीरियल्स में लीड रोल में नजर आ चुके टीवी के हैंडसम हंक पर्ल वी पुरी के पास आजकल कोई सीरियल नहीं है। पर्ल टीवी से लगभग गायब से हो गए हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर दिखी पठान की बादशाहत, किंग खान की फिल्म ने पहले दिन की बंपर कमाई

विज्ञापन
Famous TV Stars Who Are Jobless Today From Divyanka Tripathi To Mohsin Khan
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

मोहसिन खान
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मोहसिन खान ने लीड रोल प्ले किया था और अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया। अपनी एक्टिंग के दम पर घर-घर में मशहूर होने वाले मोहसिन खान के पास इन दिनों कोई काम नहीं है।

यह भी पढ़ें: कल शादी के बंधन में बंधेंगे भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी संग लेंगे सात फेरे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed