सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'पठान' ने पहले ही दिन दी 'बाहुबली' को पटखनी, थुनिवु-वारिसु का बुधवार को रहा ऐसा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Jan 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Day 1 Performance Ved Varisu and Thunivu Collection
Pathaan-Varisu - फोटो : सोशल मीडिया

कल शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने धमाकेदार अंदाज में सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच रिलीज की गई फिल्म का भले ही जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुआ, लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म को भरपूर प्यार मिला है। 'पठान' से पहले सिनेमाघरों में लगीं तीन फिल्में भी दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही हैं। मराठी फिल्म वेड और साउथ की दो फिल्मों- थुनिवु और वारिसु का जलवा बरकरार है। तो चलिए जानते हैं गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रिलीज हुई 'पठान' ने ओपनिंग डे में कैसा प्रदर्शन किया और बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल...

Wednesday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Day 1 Performance Ved Varisu and Thunivu Collection
फिल्म पठान - फोटो : social media

पठान
करीब चार साल के इंतजार के बाद शाहरुख खान ने 'पठान' के जरिए धांसू अंदाज में वापसी की है। फिल्म क्रिटिक्स 'पठान' की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब सराहना की जा रही है। फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन भी यह गवाही दे रहा है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आई है। शुरुआती आंकड़ों में शाहरुख की इस फिल्म ने अर्धशतक लगा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 52.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'पठान' शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि आमिर की फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ का बिजनेस किया था। साथ ही, इस फिल्म ने बाहुबली 2 और भारत जैसी फिल्मों को भी ओपनिंग डे पर पछाड़ दिया है। पठान अब तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

Wednesday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Day 1 Performance Ved Varisu and Thunivu Collection
वेड - फोटो : Social media

वेड
रितेश देशमुश और जेनेलिया डिसूजा अभिनीत फिल्म वेड ने भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया। हालांकि, अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ कुछ कमजोर पड़ रही है। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार वेड ने बुधवार को 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन 56.29 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए रितेश और जेनेलिया की जोड़ी कई वर्षों बाद पर्दे पर साथ नजर आ रही है।
Bollywood: पठान से पहले देशभक्ति पर आधारित इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर की कमाई, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Day 1 Performance Ved Varisu and Thunivu Collection
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु 
कुछ दिनों पहले रिलीज हुई साउथ स्टार अजीत की फिल्म थुनिवु की टक्कर वारिसु से हो रही है। आलम यह रहा कि पहले ही दिन दोनों स्टार्स के प्रशंसक सिनेमाघरों में आमने-सामने आ गए। थुनिवु दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 15वें दिन (बुधवार) को इस फिल्म ने 1.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 110.9 करोड़ रुपये हो गया है।
Vandana Pathak: वंदना पाठक का नहीं कोई सानी, कॉमेडी धारावाहिकों से बनाई अलग पहचान

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Day 1 Performance Ved Varisu and Thunivu Collection
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वारिसु
एक्टर विजय और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अभिनीत 'वरिसु' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। वम्सि पैदिपल्ली के निर्देशन में बनी यह फिल्म पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई। ओपनिंग डे से ही फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने बुधवार को 1.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है कि गुरुवार को यह फिल्म 2.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि इस फिल्म की कुल कमाई 158.26 करोड़ रुपये हो गई है।
Ravi Teja: कभी एक-एक रुपये के लिए तरसते थे रवि तेजा, आज एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों की फीस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed