सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: जब बच्चों के लिए हद से गुजर गए माता-पिता, ये फिल्में देख ताजी हो जाएंगी यादें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 07:08 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies Shows true Love of Parents Drishyam Thappad Gunjan Saxena Angrezi Medium Secret Superstar
Bollywood Movies - फोटो : social media

सभी जानते हैं दुनिया में माता पिता का प्यार सबसे अनमोल होता है। माता-पिता अपने बच्चों का साथ हर हाल में देते हैं। इसके अलावा वे उनके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें माता पिता ने हर हाल में अपने बच्चों का साथ दिया। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें माता पिता के प्यार और उनके साथ के बारे में दिखाया गया है। इन फिल्मों में बताया गया है कि बच्चे चाहे गलत हो या सही, मां बाप हमेशा आपके साथ होते हैं। तो आइये जानते हैं इन फिल्मों के बारे में... 

Trending Videos
Bollywood Movies Shows true Love of Parents Drishyam Thappad Gunjan Saxena Angrezi Medium Secret Superstar
थप्पड़ - फोटो : social media

थप्पड़ 
तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म घरेलू हिंसा पर आधारित थी, जिसमें पति के एक थप्पड़ मारने के बाद पत्नी उससे तलाक की मांग करती है। इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में कुमुद मिश्रा ने तापसी के पिता का किरदार निभाया था। पूरी फिल्म में कुमुद तापसी का मनोबल बढ़ाते हुए नजर आए थे और उन्होंने तापसी के तलाक के फैसले को सपोर्ट किया था। इस फिल्म में कुमुद मिश्रा के किरदार को खूब सराहा गया, क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी के सपनों को समझने से लेकर बेटी को अपनी शर्तों पर जीने के लिए प्रोत्साहित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Shows true Love of Parents Drishyam Thappad Gunjan Saxena Angrezi Medium Secret Superstar
सीक्रेट सुपरस्टार - फोटो : social media

सीक्रेट सुपरस्टार
सभी जानते हैं कि हमारी माताएं किसी योद्धा से कम नहीं होती हैं। बच्चों पर मुसीबत आने पर वह किसी से भी भिड़ जाती हैं। साथ ही, अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरती हैं। ऐसी ही कहानी है फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की। इस फिल्म में नजमा मलिक का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मेहर विज हैं। उन्होंने अपने अभिनय से किरदार में जान डाल दी थी। फिल्म में मेहर ने जायरा वसीम की मां नजमा वसीम का किरदार निभाया था। इसमें नजमा वसीम ने अपनी बेटी के सपने को पूरा करने में सभी कोशिशें कीं। फिल्म में नजमा भले ही बदकिस्मत रहीं, लेकिन उसने अपनी बेटी के सपने को पूरा करने में बहुत सपोर्ट किया था। फिल्म में आमिर खान भी नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें-Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने 'पठान' को बताया 'खतरनाक', फिल्म देख बोले- शाहरुख इतना हसीन पहले कभी नहीं लगा

Bollywood Movies Shows true Love of Parents Drishyam Thappad Gunjan Saxena Angrezi Medium Secret Superstar
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : social media

अंग्रेजी मीडियम 
कहते हैं पिता अपनी बेटियों से बहुत प्यार करते हैं। उसी की झलक फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखने को मिली। इस फिल्म में  अभिनेता इरफान खान ने राधिका मदान के पिता की भूमिका अदा की थी। फिल्म के मुताबिक, चंपक घसीटेराम यानी इरफान खान एक ऐसे परिवार में जन्मे थे, जहां औरतों को आजादी की मंजूरी नहीं थी। लेकिन चंपक ने अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया। साथ ही, बेटी को पढ़ाने के लिए लंदन भी भेजा।

यह भी पढ़ें-PPKPP: 'तारक मेहता' का साथ छोड़ मालव राजदा ने किया नए शो का एलान, एक बार फिर करेंगे लोगों का मनोरंजन

विज्ञापन
Bollywood Movies Shows true Love of Parents Drishyam Thappad Gunjan Saxena Angrezi Medium Secret Superstar
गुंजन सक्सेना - फोटो : social media

गुंजन सक्सेना 
फिल्म गुंजन सक्सेना में जान्हवी कपूर ने पायलट का किरदार निभाया। प्लेन लड़का उड़ाए या लड़की, दोनों को पायलट ही बोलते हैं"। इस फिल्म में यह डायलॉग अभिनेता पंकज त्रिपाठी का है। पंकज त्रिपाठी फिल्म में जान्हवी के पिता के किरदार में नजर आए, जिन्होंने अपनी बेटी के पायलट बनने से लेकर उसकी हर इच्छा पूरी करने में समर्थन किया है। फिल्म में एक पिता की भूमिका उन्होंने बखूबी निभाई। आपको बता दें कि यह फिल्म रियल लाइफ स्टोरी है।

यह भी पढ़ें-Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के बाद अब्दु रोजिक के हाथ लगा बड़ा शो, बिग ब्रदर में आएंगे नजर!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed