बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 'पठान' बनकर जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। 'पठान' की रिलीज को अब कुछ ही समय रह गया है और ऐसे में दर्शक भी काफी उत्सुक हो गए हैं। वहीं, फिल्म ने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' में शाहरुख खान को डायरेक्ट करने को लेकर कहा है कि ये एक जिम्मेदारी है, क्योंकि चार साल बाद बॉक्स ऑफिस पर किंग की वापसी का सभी को इंतजार है।
Pathaan: शाहरुख खान को 'पठान' बनाना नहीं था आसान, निर्देशक बोले- ब्रेक के बाद वापसी ने बढ़ाईं उम्मीदें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'शाहरुख खान को निर्देशित करना एक जिम्मेदारी है और यह अब और भी बड़ी बन जाती है क्योंकि उनके ब्रेक के बाद दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं और उनमें उत्साह भी है। मुझे फिल्म की रिलीज नजदीक आते हुए अब एहसास हो रहा है कि उनकी फैन फॉलोइंग कितनी बड़ी है। यह एक अद्भुत एहसास है और यह कहीं न कहीं रोमांचक है क्योंकि हम जानते हैं कि हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जिसे देखकर वे खुश होंगे और गर्व महसूस करेंगे।'
Mamta Mohandas: कैंसर को मात देकर अब ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहीं ममता मोहनदास, बोलीं- मेरा रंग जा रहा
शाहरुख और दीपिका ने पहले कई फिल्में की हैं, जिसमें उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया है और वे सफल भी हुई हैं। निर्देशक ने कहा, 'उन्हें पहली फिल्मों से अलग दिखाना हमारी टीम के लिए चुनौती से कम नहीं था, लेकिन पूरी टीम ने उन्हें एक नए तरीके से पेश करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है।' वहीं, 'पठान' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी के बारे में निर्देशक ने कहा, फिल्म में दीपिका और शाहरुख दोनों का लुक एकदम नया है और उनकी जोड़ी फ्रेश लगेगी। ऐसे में मुझे लगता है कि दर्शक उन्हें पसंद करेंगे।'
Tamannaah-Vijay: डेटिंग की खबरों के बीच फिर साथ दिखे तमन्ना और विजय, यूजर बोले- जोड़ी बिल्कुल अच्छी नहीं
बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में 'जीरो' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। वहीं, पिछले साल वह 'ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकेट्री' में कैमियो कर चुके हैं। अब 25 जनवरी को 'पठान' रिलीज होने वाली है और ऐसे में दर्शक काफी उत्सुक है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।
RRR: 'अवतार 2' के निर्देशक जेम्स कैमरून ने बांधे RRR की तारीफों के पुल, सातवें आसमान पर पहुंचे एसएस राजामौली