शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर इन दिनों विवाद बढ़ता ही जा रहा है। गाने में दीपिका के भगवा रंग के बिकिनी पहनने पर कई हिंदू संगठन अब तक नाराजगी जता चुके हैं और लगातार इस फिल्म से जुड़े लोगों से मांफी की मांग कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस विवाद पर शाहरुख या दीपिका की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Pathaan: 'पठान' के गाने पर विवाद के बीच इस सिंगर का ट्वीट वायरल, कहा- बेशर्म रंग नहीं लोगों के इरादे होते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर फिल्म को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। वहीं, इंडस्ट्री के कुछ लोग इस फिल्म के समर्थन में आ गए हैं। इसी क्रम में मशहूर सिंगर-एक्टर सुचित्रा कृष्णमूत्रि ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए गाने पर अपनी राय रखी है।
Rang kabhi besharam nahin ho sakte. Besharam hote hai logon ke iraade.
OTT Bold Series: इन सीरीज में जमकर दिखाए गए बोल्ड सीन, जिन्हें देख भूल जाएंगे दिसंबर की सर्दी
🙄🙄🙄
उन्होंने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। सिंगर ने लिखा, ''रंग कभी बशर्म नहीं हो सकते। बेशर्म होते हैं लोगों के इरादे।'' बता दें कि अब तक कई राजनेताओं ने इस गाने की कड़ी निंदा करते हुए फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। वहीं, फिल्मी बिरादरी के कई लोग इस गाने के सर्मथन में खड़े नजर आ रहे हैं। हाल ही में कन्नड़ एक्ट्रेस और पूर्व सांसद राम्या ने भी दीपिका का बचाव किया था। इसके अलावा ऋतिक की कथित गर्लफ्रेंड सबा अजाद ने भी दो बार पठान देखने का एलान किया था।
Bhojpuri Actors: गुरबत में जी रहे थे जिंदगी ये सितारे, भोजपुरी सिनेमा ने बदल दी इनकी किस्मत
बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। किंग खान आखिरी बार बतौर लीड एक्टर फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद एक्टर ने कुछ समय का ब्रेक ले लिया था। हालांकि अब वह वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। उन्हें 'बैंग-बैंग' और 'वॉर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
FIFA World Cup 2022: बॉलीवुड पर चढ़ा फीफा फाइनल का फीवर, शाहरुख के बाद अर्जुन-वरुण ने बताया किसे करेंगे सपोर्ट