बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का गाना ‘बेशर्म रंग’ जब से रिलीज हुआ तब से यह विवादों में घिरा हुआ है। गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर दीपिका पादुकोण पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है। और अब इस मामले पर इस गाने की स्पेनिश सिंगर कैरालिसा और विशाल ददलानी ने अपना बयान दिया है।
Pathaan Controversy: बेशर्म रंग विवाद में कूदीं स्पेनिश सिंगर कैरालिसा,कहा- 'दूसरे जरुरी मुद्दों पर दें ध्यान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया से बातचीत करते हुए कैरालिसा ने कहा- 'भगवा रंग का एकमात्र जुड़ाव स्कूल से हमारे राष्ट्रीय ध्वज में है, जो मुझे याद है, यह साहस और निस्वार्थता का प्रतीक है। मुझे नहीं पता कि किस सांसद ने अपराध किया, लेकिन मुझे पूरा यकीन है हमारे देश में एक काल्पनिक फिल्म में इस्तेमाल किए गए कॉस्ट्यूम के रंग की तुलना में कहीं अधिक दबाव वाले मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है'।
यह भी पढ़ें: बिकिनी विवाद में बढ़ीं दीपिका की मुश्किलें, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज
म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी और विशाल शेखर ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि- 'बेशर्म रंग एक अलग तरह का गाना है। यह कई तरह जॉनर्स का संगम है, जो इसे संगीत की दृष्टि से बहुत रोमांचक बनाता है। यह लगभग एक पुराने स्कूल की धुन है, जिसे आधुनिक बीट के साथ जोड़ा गया है'।
यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा सिनेमाघरों तक पहुंची अवतार 2, एडवांस बुकिंग के ये रहे अंतिम आंकड़े
बता दें कि बेशर्म रंग गाने को विशाल ददलानी, शेखर रावजियानी, शिल्पा राव ने आवाज दी है। इस गाने में कुछ बोल स्पेनिश के भी हैं, जिन्हें कैरालिसा ने अपनी आवाज दी है। आपको बता दें कि इन गाने पर उठे विवाद के बाद पठान फिल्म के बॉयकॉट की अपील सोशल मीडिया पर उठने लगी है। यह मामला दिन पर दिन तूल पकड़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि इसका फिल्म की कामयाबी पर कितना असर पड़ता है ? क्या शाहरुख और उनकी टीम इस मामले को शांत करवा पाने में कामयाब रहती है या नहीं?
यह भी पढ़ें: 'मैं उनके लिए नंबर वन नहीं...' खान परिवार में अपने हालात पर मलाइका ने यूं बयां किया दर्द