फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैट्रिक की राह पर निकलीं भूमि फिर लौटेंगी यूपी, 'दुर्गावती' में दिखेंगे खनन माफिया के किस्से

Sat, 07 Dec 2019 12:55 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 07 Dec 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh actress Bhumi Pednekar will seen in her next film Durgavati
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शुक्रवार को रिलीज हुए फिल्म पति पत्नी और वो से बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की हैट्रिक लगाने को तैयार अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म उन्हें फिर से उत्तर प्रदेश ले आई है। भूमि की पिछली रिलीज तीनों हिट फिल्मों सांड की आंख, बाला और पति पत्नी और वो की शूटिंग उत्तर प्रदेश में हुई और हाल ही में उन्होंने इच्छा जताई थी कि अब वह उत्तर प्रदेश के बाहर शूटिंग करना चाहती हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा।

Pati Patni Aur Woh actress Bhumi Pednekar will seen in her next film Durgavati
Bhumi Pednekar - फोटो : amar ujala, mumbai

सूत्र बताते हैं कि भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म दुर्गावती का भी एक बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश में फिल्माया जाएगा। वैसे तो ये फिल्म साउथ की सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी की हिट फिल्म भागमती का हिंदी रीमेक बताई जा रही है, लेकिन इस फिल्म में हिंदी पट्टी का तड़का लगाने के लिए इसके निर्माता फिल्म को उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में ही फिल्माने का मन बना चुके हैं। अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है और फिल्म की प्रोडक्शन टीम से जुड़े लोगों की मानें तो इस फिल्म में दुर्गावती के किरदार में सूबे की चर्चित अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल के चर्चित किस्सों को भी शामिल किया जा रहा है।

Pati Patni Aur Woh actress Bhumi Pednekar will seen in her next film Durgavati
Bhumi Pednekar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

उत्तर प्रदेश कैडर की अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल ने सूबे के खनन माफिया से सीधी टक्कर ली थी और उस समय के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनका इसीलिए स्थानांतरण भी कर दिया था। भागमती की कहानी में दिखाया गया था कि एक अफसर को एक खुफिया एजेंसी के लोग पूछताछ के लिए एक निर्जन स्थान पर ले जाते हैं, जहां इस अफसर को खुद के अतीत के बारे में अनुभव होने लगते हैं।

पढ़ें: YEAR ENDER: इस साल 9 सितारों ने बॉलीवुड में की धमाकेदार एंट्री, सभी की पहली फिल्म रही फ्लॉप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed