इन दिनों सिनेमाघरों में जो फिल्में लगी हैं उनमें सबसे नई फिल्म आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ और संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ है। दोनों फिल्में 15 मई को एक साथ रिलीज हुईं थीं। ‘पति पत्नी और वो दो’ ने शुरुआत से ठीक ठाक कलेक्शन किया था। वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। वहीं 'आखिरी सवाल' शुरू से ही दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने रिलीज के पांचवें दिन कितना कलेक्शन किया है?
{"_id":"6a0c80b110a41b20a0092fdb","slug":"pati-patni-aur-woh-do-and-aakhri-sawal-box-office-collection-day-5-total-earning-on-tuesday-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'करुप्पु' के आगे निढाल हुई 'पति पत्नी और वो दो', पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'आखिरी सवाल' ने कर दिया निराश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'करुप्पु' के आगे निढाल हुई 'पति पत्नी और वो दो', पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'आखिरी सवाल' ने कर दिया निराश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 19 May 2026 08:54 PM IST
सार
Pati Patni Aur Woh Do VS Aakhri Sawal Collection: मंगलवार को फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्शन में गिरावट आई है। वहीं 'आखिरी सवाल' ने काफी निराश किया है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का मंगलवार का कलेक्शन।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : यूट्यूब
'पति पत्नी और वो 2' का कलेक्शन
- ओपनिंग डे पर 'पति पत्नी और वो दो' ने औसत शुरुआत की। पहले दिन इसने महज 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- सोमवार को इस फिल्म की कमाई का कलेक्शन घट गया और इसने 3.25 करोड़ रुपये कमाए।
- आज मंगलवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
- इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 22.84 करोड़ रुपये हो गया है।
शादी की सालगिरह पर बेटे के साथ दर्शन से मिलने जेल पहुंची पत्नी, खास मौक के लिए अधिकारियों से मिली थी इजाजत
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'आखिरी सवाल'
- फोटो : X
आखिरी सवाल का कलेक्शन
- संजय दत्त की अदाकारी वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी शुरुआत की।
- इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख रुपये से खाता खोला था।
- दूसरे दिन इसने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
- तीसरे दिन फिल्म की कमाई 80 लाख रुपये रही।
- सोमवार को 'आखिरी सवाल' ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
- आज खबर लिखे जाने तक इसने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
- इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.35 करोड़ रुपये हो गया है।
करुप्पु
- फोटो : एक्स
किन फिल्मों से है मुकाबला?
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' और 'आखिरी सवाल' का मुकाबला कई दूसरी फिल्मों से है। 15 मई को सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म 'करुप्पु' भी रिलीज हुई थी। सूर्या की अदाकारी वाली यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। आज खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 8.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसने रविवार को सबस ज्यादा 28.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके अलावा सिनेमाघरों में 'कृष्णावतारम' और 'राजा शिवाजी' भी लगी हुई हैं।

पति पत्नी और वो दो, आखिरी सवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
'पति पत्नी और वो दो' और 'आखिरी सवाल' के बारे में
'पति पत्नी और वो दो' साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। इसमें आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी हैं।
वहीं 'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर बनी फिल्म है। इसमें संजय दत्त के अलावा समीरा रेड्डी, नमाशी चक्रवर्ती और अमित साध हैं।