सब्सक्राइब करें

अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो', जानें छठे दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 20 May 2026 09:53 PM IST
सार

Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 6: फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज को आज पूरे छह दिन हो चुके हैं। जानिए आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने बुधवार को कितने का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 6 Mudassar Aziz Ayushmann Khurrana movie
‘पति पत्नी और वो दो’ - फोटो : अमर उजाला
‘पति पत्नी और वो दो’ फिल्म 15 मई से सिनेमाघरों में लगी हुई है। आज इस फिल्म को रिलीज को पूरे छह दिन हो चुके हैं। जानिए आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने बुधवार को कितने की कमाई की है।

 
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 6 Mudassar Aziz Ayushmann Khurrana movie
पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया

‘पति पत्नी और वो दो’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहने दिन ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी।
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन रविवार को इस फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले के दिनों के मुकाबले ज्यादा रहा।
  • चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई। इस फिल्म ने चौथे दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • पांचवें दिन मंगलवार को इस फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो कि इसके ओपनिंग डे से भी कम रहा।
  • वहीं आज छठे दिन बुधवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।  
Trending Videos
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 6 Mudassar Aziz Ayushmann Khurrana movie
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

‘पति पत्नी और वो दो’ के छठे दिन की कमाई
‘पति पत्नी और वो दो’ ने आज पहले बुधवार को छठे दिन सिर्फ 1.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो मंगलवार के केलक्शन के मुकाबले काफी कम है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 26.02 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो इसके बजट के मुकाबले आधा भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 6 Mudassar Aziz Ayushmann Khurrana movie
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

‘पति पत्नी और वो दो’ फिल्म का बजट
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का अनुमानित बजट लगभग 60 करोड़ रुपये है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म के अभी तक के कलेक्शन को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फिल्म आयुष्मान की बाकी फिल्मों के मुकाबले दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 6 Mudassar Aziz Ayushmann Khurrana movie
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

‘पति पत्नी और वो दो’ की कहानी और स्टार कास्ट
‘पति पत्नी और वो दो’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया है। यह 2019 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' की अगली कड़ी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने प्रजापति पांडे की भूमिका निभाई है। वामिका गब्बी ने अपर्णा त्रिवेदी, प्रजापति की पत्नी का रोल निभाया है। वहीं सारा अली खान ने चंचल कुमारी के रूप में प्रजापति की प्रेमिका का किरदार निभाया है और रकुल प्रीत सिंह ने नीलोफर खान का किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें: Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन के सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस ने विजय की चुनावी जीत से जोड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed