पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon: रवीना ने अपनी राय रखने पर एग्रेसिव कहे जाने पर की बात, बोलीं- मैं समानता में विश्वास करती हूं

Fri, 29 Mar 2024 12:28 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 29 Mar 2024 12:28 PM IST
सार

रवीना टंडन ने कहा, 'चीजों के बारे में मेरी एक राय है। मैं समानता में विश्वास करती हूं। मैंने कई बार देखा है कि महिलाएं जब दृढ़ता से अपनी राय व्यक्त करती हैं। तो उन्हें एग्रेसिव कहा जाता है।'

विज्ञापन
Patna Shukla Starrer Raveena Tandon Reveals She being called Aggressive for Sharing Her Opinions
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों अपनी फिल्म पटना शुक्ला को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दर्शक इस फिल्म को बेहद उत्साहित हैं। आज शुक्रवार, 29 मार्च को ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। ये एक कोर्टरूम ड्रामा है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। एक वकील के किरदार में रवीना दमदार अभिनय करती हुई दिखाई दी हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने निर्णयों का सामना करने और वास्तविक जीवन में अपने स्वभाव को  लेकर खुलकर बात की है।

Patna Shukla Starrer Raveena Tandon Reveals She being called Aggressive for Sharing Her Opinions
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला

रवीना टंडन ने हाल ही में कहा, 'चीजों के बारे में मेरी एक राय है। मैं समानता में विश्वास करती हूं। मैंने कई बार देखा है कि महिलाएं जब दृढ़ता से अपनी राय व्यक्त करती हैं। तो उन्हें एग्रेसिव कहा जाता है। ओह आप एग्रेसिव हैं, इसका क्या मतलब है। सिर्फ इसीलिए कि मैं कुछ कहना चाहती हूं और मैं इसे दृढ़ता से कह रही हूं। आप मुझे एग्रेसिव बोल देते हैं। यह कुछ ऐसा है जो मैंने शायद वास्तविक जीवन में भी सुना है। 

Christopher Nolan: 'ओपेनहाइमर' के निर्देशक को दी जाएगी नाइटहुड की उपाधि, पत्नी एमा को भी मिलेगा सम्मान

 
Patna Shukla Starrer Raveena Tandon Reveals She being called Aggressive for Sharing Her Opinions
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन रवीना ने इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा था कि हमारी इंडस्ट्री प्रतिस्पर्धी है, लेकिन कौन सी इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता है। राजनीति और कॉरपोरेट की दुनिया में भी ऐसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म इंडस्ट्री के बारे में इसलिए लिखा जाता है क्योंकि लोग प्रसिद्ध लोगों के बारे में गॉसिपिंग करना चाहते हैं। लोग यहां राजनीति सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Patna Shukla Starrer Raveena Tandon Reveals She being called Aggressive for Sharing Her Opinions
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला

'पटना शुक्ला' एक क्राइम ड्रामा है जो भारत में प्रचलित शिक्षा घोटालों की पड़ताल करती है। रवीना टंडन वकील तन्वी शुक्ला के किरदार में दिखाई दी हैं। वह इन इन गलत गतिविधियों का खुलासा करती हैं। फिल्म तन्वी की एक साधारण महिला के सफर को दर्शाती है जो कि रोल नंबर घोटाले में फंसे एक छात्र के लिए न्याय मांगने के लिए साहसपूर्वक सिस्टम का सामना करती है।

विज्ञापन
Patna Shukla Starrer Raveena Tandon Reveals She being called Aggressive for Sharing Her Opinions
पटना शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में इन गंभीर अपराधों पर प्रकाश डाला गया है। 'पटना शुक्ला' हर साल देशभर में कई छात्रों के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों को दिखाती है। अरबाज खान द्वारा निर्मित और विवेक बुडाकोटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का प्रीमियर आज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हुआ है। 

साउथ अभिनेत्री के लेबल पर भड़कीं प्रियामणि, बोलीं- हम भारतीय कलाकार हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed