{"_id":"630289081c46e707ba3c4e3e","slug":"pavitra-punia-birthday-know-unknown-facts-about-actress-and-relationship-with-bigg-boss-14-fame-eijaz-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pavitra Punia: आईपीएस बनने की चाह रखने वाली नेहा ऐसे बनीं पवित्रा, 'बिग बॉस' में भी आ चुकी हैं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pavitra Punia: आईपीएस बनने की चाह रखने वाली नेहा ऐसे बनीं पवित्रा, 'बिग बॉस' में भी आ चुकी हैं नजर
बिग बॉस 14 के जरिए सुर्खियों में आईं टीवी की मशहूर अभिनेत्री पवित्रा पुनिया आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2020 में अभिनेत्री ने अपनी अदाओं से बिग बॉस के जरिए फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पवित्रा के ग्लैमरस अंदाज और हॉट अवतार के दीवानों की कोई कमी नहीं है। अभिनेत्री पहली बार साल 2009 में टीवी के मशहूर शो स्प्लिट्सविला में नजर आई थीं। तो चलिए आज जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेत्री से जुड़ी कुछ बातें साझा करते हैं।
2 of 4
पवित्रा पुनिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
पवित्रा पुनिया का जन्म 2 अगस्त 1988 को यूपी के बागपत जिले हुआ था। इनकी आगे की परवरिश दिल्ली में हुई है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में अभिनेत्री की स्कूलिंग हुई। वह एक आईपीएस अफसर बनना चाहती थीं, इसके लिए पवित्रा ने करीब डेढ़ साल तक यूपीएससी की तैयारी भी की थी। इसके अलावा उन्होंने हॉस्पिटैलिटी में डिप्लोमा भी किया है। पवित्रा ने साल 2009 के जरिए स्प्लिट्सविला 3 से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह लव यू जिंदगी, नागिन 3 और कवच जैसे सीरियल में भी नजर आने लगीं।
शायद बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि पवित्रा का असली नाम नेहा सिंह है। उन्होंने अपना यह नाम टीवी शो में आने से पहले रखा था। साल 2020 में पवित्रा को बिग बॉस के लिए ऑफर आया तो उन्होंने झट से हां कर दी। इसी साल इस शो में एजाज खान भी नजर आए थे। शो में आए तो दोनों सिंगल थे, लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों जोड़ी के रूप में बाहर निकले थे। पवित्रा ने एजाज के लिए अपनी फीलिंग्स का शो में ही इजहार कर दिया था। दोनों अपने रिलेशनशिप में काफी खुश हैं और अब ये जोड़ी मुंबई में रहती है।
पवित्रा पुनिया इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को भी डेट कर चुकी हैं। पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर एजाज के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बिग बॉस में पॉपुलरिटी मिलने के बाद अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।