विवादों में रहने वाली अभिनेत्री पायल रोहतगी का जन्म 9 नवंबर 1984 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग करने के बाद फिल्मी दुनिया की तरफ रुख किया। पायल ने मॉडलिंग की दुनिया में भी बहुत नाम कमाया। वह बिग बॉस का हिस्सा रहीं। राहुल महाजन पर पायल ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। चलिए जन्मदिन पर जानते हैं पायल रोहतगी के बारे में दिलचस्प बातें...
पायल रोहतगी ने जीता था 'सुपर मॉडल' का खिताब, राहुल महाजन पर लगा चुकी हैं मारपीट का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल रोहतगी ने उसी साल फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिस साल प्रियंका चोपड़ा और दीया मिर्जा जैसे अभिनेत्रियां इसमें शामिल हुई थीं। पायल ने मिस टूरिज्म वर्ल्ड में हिस्सा लिया था और वहां उन्होंने सुपर मॉडल का खिताब भी जीता था।
पायल कई विज्ञापनों में नजर आईं और उन्होंने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। इसके बाद पायल ने बॉलीवुड का रुख किया और साल 2006 में फिल्म ये क्या हो रहा है से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। साल 2008 में पायल बिग बॉस के 9वें सीजन में नजर आईं।
बिग बॉस में पायल और राहुल महाजन के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। साल 2010 में पायल ने राहुल महाजन पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उनसे कई बार मारपीट की थी।
पायल ने कहा था राहुल ने उनका सिरदीवार पर दे मारा था। इसकी वजह से उनका सिर फट गया था और काफी खून बहा था। पायल का ये भी कहना था कि राहुल ने एक बार उन्हें फोन न उठाने की वजह से भी पीटा था। उन्होंने बताया था कि राहुल जब गुस्से में होते हैं तो बेहद खतरनाक हो जाते हैं। पायल ने संग्राम सिंह से शादी की है और अक्सर आपने ट्वीट्स के जरिए चर्चा में रहती हैं।
30 साल के हुए अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर, पिता के बारे में ऐसा सवाल पूछने पर हो गए थे शर्मिंदा