{"_id":"5df729f38ebc3e87e0219cf4","slug":"payal-rohatgi-sent-to-eight-day-judicial-custody-for-making-a-video-on-moti-lal-nehru","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पायल रोहतगी को जेल, मोतीलाल नेहरू पर विवादित वीडियो बनाने का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पायल रोहतगी को जेल, मोतीलाल नेहरू पर विवादित वीडियो बनाने का है आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने एक विवादित वीडियो की वजह से बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी को आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पायल को सोमवार को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। पायल की ओर से अब मंगलवार को जमानत अर्जी पेश की जाएगी। बीते रोज राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके सपोर्ट में नजर आए। सोशल मीडिया पर #IStandWithPayalRohatgi टॉप ट्रेंडिंग में रहा।
Rajasthan: Model & actress Payal Rohatgi who was arrested by Police over her comment on former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru, has been sent to eight day judicial custody by a local court in Bundi pic.twitter.com/6bFm2onRvG
एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की जानकारी खुद पायल के ट्विटर हैंडल पर दी गई। पायल ने ट्वीट में लिखा था- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया था।
3 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : instagram
पायल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट (Twitter) पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था। जिसमें पायल ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू और उनकी पत्नी को लेकर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पायल की ऐसी हरकतों पर पहले भी मुंबई पुलिस उनका अकाउंट ब्लॉक करा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पायल रोहतगी
कुछ समय पहले ही पायल पर युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। पायल पर आईटी अधिनियम की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
पायल रोहतगी
- फोटो : self
पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) बिग बॉस (Bigg Boss) के सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। पायल ने साल 2012 के बाद से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। इतना ही नहीं अपने 10 साल के करियर में पायल ने करीब 20 फिल्मों में ही काम किया है। पायल रोहतगी ने 2002 में फिल्म 'ये क्या हो रहा है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।