फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म के मुद्दे पर सलमान खान पर भड़कीं पायल, बीइंग ह्यूमन से लेकर विवेक ओबेरॉय तक का उठाया मुद्दा

Thu, 25 Jun 2020 12:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 25 Jun 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
payal rohatgi takes salman khan after abhinav kashyap over nepotism and being human pr stunt
पायल रोहतगी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेता सलमान खान भी नेपोटिज्म को लेकर निशाने पर हैं। अनुराग कश्यप के भाई और फिल्म 'दबंग' के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार पर धमकी देने का आरोप लगाया। यही नहीं अभिनव के मुताबिक खान परिवार ने उनका करियर खत्म करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने सलमान खान के बीइंग ह्यूमन संस्था को मनी लॉन्ड्रिंग का जरिया बताया। अभिनव के बाद अब पायल रोहतगी ने सलमान खान पर निशाना साधा है। पायल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने ट्वीट्स और वीडियोज से सुर्खियों में रहती हैं।

payal rohatgi takes salman khan after abhinav kashyap over nepotism and being human pr stunt
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वीडियो में पायल कहती हैं कि 'मैं सलमान खान का बहुत सम्मान करती थी मगर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर उनका जैसा व्यवहार और रवैया रहा, जितना मैंने पढ़ा और सुना है, उससे मुझे लगता है कि बीइंग ह्यूमन का पूरा ड्रामा इसलिए किया गया क्योंकि वो हिट एंड रन केस में शामिल थे।' 

payal rohatgi takes salman khan after abhinav kashyap over nepotism and being human pr stunt
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

पायल ने आगे कहा कि 'हिट एंड रन केस में सलमान खान को बरी कर दिया गया है। ऐसे में मैं कोर्ट के फैसले पर कोई सवाल नहीं खड़ा करती हूं लेकिन इसी दौरान उन्होंने बीइंग ह्यूमन नाम की संस्था की शुरुआत की। लोगों के दिमाग में ये बात डालने के लिए कि वो एक अच्छे इंसान हैं। जो अच्छा इंसान होता है वो चुपचाप अच्छाई करता है लेकिन अपनी अच्छाई के बदले पीआर एक्टिविटी नहीं करता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
payal rohatgi takes salman khan after abhinav kashyap over nepotism and being human pr stunt
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

पायल कहती हैं कि 'ऐसा मैने सुना है अभिनव कश्यप के मुताबिक बीइंग ह्यूमन मनी लॉन्ड्रिंग का काम करता है। जो भी सच्चाई हो मैं चाहती हूं वो सबके सामने आए। सलमान ने मुझे दुख पहुंचाया है क्योंकि आपसे इस तरह की उम्मीद नहीं थी। आप किसी को भी लॉन्च कर सकते हैं अपनी बहन के पति को लॉन्च कर सकते हैं, आप सूरज पंचोली को लॉन्च कर सकते हैं लेकिन आप दादागिरी नहीं कर सकते क्योंकि बॉलीवुड आपकी जायदाद नहीं है। अगर आप किसी को पसंद नहीं करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसके साथ काम करने वाले निर्माता निर्देशक को फोन कर काम नहीं करने के लिए कहें।'

विज्ञापन
payal rohatgi takes salman khan after abhinav kashyap over nepotism and being human pr stunt
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

पायल यहीं नहीं रुकती वो आगे कहती हैं कि 'विवेक ओबेरॉय के साथ भी यही हुआ था। हम सब ने उनकी कहानी पढ़ी है। हम सबको पता था कि जब ऐश्वर्या राय के मामले में आपको फोन किया था। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहती हूं कि कर्म की बात करने वाले लोगों को यह बात समझना चाहिए कि कर्म कभी उनके ऊपर भी हावी हो सकता है। पूरी संभावना है कि बीइंग ह्यूमन संस्था पूरी तरह पीआर एक्टिविटी है।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi) on



नेपोटिज्म पर बहस के बीच 'चंद्रमुखी चौटाला' ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- 'एफआईआर के मेकर्स दे रहे धमकी'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed