{"_id":"5d6b2e868ebc3e93d02835cf","slug":"pearl-punjabi-suicide-to-ranu-mondal-here-top-weekly-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री ने की खुदकुशी और स्टार बनी रानू पर कई खुलासे, इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री ने की खुदकुशी और स्टार बनी रानू पर कई खुलासे, इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
top weekly news
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इस हफ्ते कई खबरें सुर्खियों में रहीं। स्टेशन पर गाना गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल हों या अभिनेत्री की खुदखुशी का मामला हो। आज 'संडे-फंडे' साप्ताहिक कॉलम में हम आपको बताते हैं उन खबरों के बारे में जो पूरे हफ्ते चर्चा में रहीं।
सबसे पहले बात करते हैं स्टेशन पर गाना गाकर मशहूर हुईं महिला रानू मंडल की। लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रातों रात इंटरनेट स्टार बनीं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने गाने का मौका दिया। हिमेश ने रानू के साथ दो गाने रिकॉर्ड किए। 'तेरी मेरी कहानी' और 'आदत' नाम के इन गानों में रानू रिकॉर्डिंग करती नजर आ रही हैं जबकि हिमेश उन्हें गाइड कर रहे हैं। चर्चा तो ये भी थी कि सलमान खान ने उन्हें 55 लाख का घर दिया है लेकिन रानू मंडल के करीबी ने बताया कि ये खबरें महज अफवाह है। पश्चिम बंगाल के राणाघाट की रहने वालीं रानू मंडल कभी स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करती थीं लेकिन अब उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।
2 of 5
saaho
- फोटो : social media
इस हफ्ते जो खबर छाई रही वो है बिग बजट फिल्म 'साहो'। प्रभास और श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'साहो' ने शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दस्तक दी। बाहुबली के बाद प्रभास को एक बार फिर पर्दे पर देखने का फैंस इंतजार कर रहे थे। फिल्म को क्रिटिक्स के मिले जुले रिएक्शन मिले हैं हालांकि दर्शकों के बीच प्रभास का क्रेज देखने को मिला और पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की है और 24 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब रही।
3 of 5
pearl punjabi
- फोटो : social media
अभिनेत्री पर्ल पंजाबी ने मुंबई में अपने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। यह घटना गुरुवार रात की है। पर्ल का घर ओशिवारा में स्थित था। 20 साल की पर्ल बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहती थीं। वो लंबे समय से फिल्मों में स्ट्रगल कर रही थीं लेकिन सफलता ना मिलने के कारण निराश थीं। बताया जा रहा है कि पर्ल पंजाबी का अपनी मां के साथ अक्सर झगड़ा होता था। टीवी 9 की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भी वो दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थीं। वहीं पुलिस ने बताया कि पर्ल पंजाबी मानसिक रूप से परेशान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'इंशाअल्लाह' का एलान किया था लेकिन अब भंसाली ने फिल्म इंशाअल्लाह पर ताला लगा दिया है। ये बड़ा फैसला भंसाली ने फिल्म की पटकथा में कथित हस्तक्षेप के चलते लिया है। भंसाली अपनी फिल्मों के क्रिएटिव मसलों में बड़े से बड़े सुपरस्टार्स की भी नहीं सुनते हैं। रणवीर सिंह को तो वह सार्वजनिक रूप से डांट भी लगा चुके हैं। पर सलमान को शायद भंसाली का ये रवैया याद नहीं रहा। उन्होंने अपनी दबंगई यहां भी चलानी चाही और मामला बिगड़ गया। भंसाली ने फिल्म 'इंशाअल्लाह' पूरी तरह से बंद कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
वॉर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म वॉर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वाणी कपूर दमदार रोल में हैं। फिल्म वॉर को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है इसकी शूटिंग सात देशों के 15 शहरों में की गई है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।