बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों रियल लाइफ हीरो बनकर लोगों की मदद करने में जुटे हैं। मुंबई सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को निकालकर सोनू उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से हर रोज हजारों की संख्या में लोग सोनू से मदद मांग रहे हैं। हाल ही में असम में फंसे हुए कुछ लोगों ने जब सोनू से मदद मांगी तो उन्होंने बिना देरी किए इंतजाम कर दिया।
असम में फंसे लोगों ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार, अभिनेता ने कहा- 'परिवार से मिलने का समय आ गया है'
दरअसल, एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया है जिसमें बहुत सारे लोग मास्क लगाए बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सर हम लोग असम के गरिबाल्दी में हैं, कृपया हमें घर भेजें।'
सोनू सूद ने तुरंत इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'कृपया वहीं रहें, किसी को तुम लोगों की देखभाल करने के लिए भेज रहा हूं। कोई तुम्हें लेने आएगा और तुम्हारे रहने का इंतजाम भी करेगा। अपने परिवार से मिलने का समय आ गया है।'
Please stay there. Sending someone now to take care of you guys. Some one will pick u up and also have organised stay for all of you. Time to meet your families. God bless ❣️🙏 घर वालों से मिलने का समय आ गया है दोस्त। https://t.co/4PIfVgObzX
सोनू पर सियासत भी जारी
रविवार को शिवसेना के नेता संजय राउत ने सोनू सूद को भाजपा का आदमी बता दिया था। उन्होंने कहा था आखिर जब लॉकडाउन में लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं है तो बिना किसी राजनीतिक दल की मदद के उन्हें बसें कैसे मिल जा रही हैं? इसके बाद सोनू ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी।
बिना रुके कर रहे हैं मदद
सोनू सूद पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। वो बस, ट्रेन और यहां तक कि प्लेन से भी लोगों को अपने खर्च पर उनके घर भेज रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने 173 प्रवासी मजदूरों को एयर लिफ्ट के जरिए उनके घर भेजा था।
अनन्या पांडे की कजिन हुईं सोशल मीडिया बुलिंग का शिकार, कहा- 'ये मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है'

कमेंट
कमेंट X