फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका के 'जय हिंद' लिखने से चिढ़े पाकिस्तानी, एक सुर में बोले-UNICEF के एम्बेसडर पद से हटाओ

Sun, 03 Mar 2019 01:33 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 03 Mar 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Petition filed in Pakistan seeks Priyanka Chopra removal as UNICEF Goodwill Ambassador
प्रियंका चोपड़ा

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर भारतीय सेना को उनके पराक्रम के लिए बधाई दी वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। हालांकि उन्हें ट्रोल करने वाले लोग भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान के हैं। पाकिस्तानी यूजर्स ने तो इस बात का मुद्दा बनाकर संयुक्त राष्ट्र संघ और यूनिसेफ को टैग करके एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू की है।

Petition filed in Pakistan seeks Priyanka Chopra removal as UNICEF Goodwill Ambassador
priyanka chopra

दरअसल इन दिनों पाकिस्तान में एक पिटिशन साइन करवाई जा रही है, जिसमें अबतक दो हजार लोगों ने साइन भी कर दिया है कि यूनिसेफ प्रियंका को गुडविल एम्बेसडर के पद से हटा दे, क्योंकि वह युद्द को प्रोमोट कर रही हैं, शांति की बात नहीं कर रही हैं। 
 



 

Petition filed in Pakistan seeks Priyanka Chopra removal as UNICEF Goodwill Ambassador
priyanka-chopra

इस याचिका में कहा गया है कि- ''दो देशों के बीच अगर न्यूक्लियर वॉर होती है तो इससे सिर्फ और सिर्फ त्रासदी ही होगी। UNICEF की ब्रैंड एंबास्डर होने के नाते प्रियंका चोपड़ा को भारतीय वायु सेना के फेवर में ट्वीट नहीं करना चाहिए था। एक्ट्रेस को शांति और निष्पक्षता का परिचय देने की जरूरत थी। उनके द्वारा किया ट्वीट एक UNICEF की ब्रैंड एम्बेसडर होने के नाते गलत है और वो यह पद डिजर्व नहीं करतीं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Petition filed in Pakistan seeks Priyanka Chopra removal as UNICEF Goodwill Ambassador
priyanka chopra

14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के 12वें दिन बाद भारतीय वायु सेना ने पीओके में कार्रवाई कर आतंकियों के कैंप का उड़ा दिया, जिसमें कई आतंकी मारे गए थे। इस घटना के बाद जब लोगों ने सेना ने बहादुरी का जश्न मनाया तो कुछ पाकिस्तानियों को ये रास नहीं आया।

विज्ञापन
Petition filed in Pakistan seeks Priyanka Chopra removal as UNICEF Goodwill Ambassador
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा ने जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए एक ट्वीट किया जिससे कुछ पाकिस्तानी एक्टर्स चिढ़ गए। ऐसे में देखना यह है कि प्रियंका इस पर क्या जवाब देती हैं क्योंकि UNICEF की ब्रैंड एम्बेसडर होने से पहले वह एक भारतीय हैं और एक भारतीय होने के नाते उन्होंने अपने सेना के पराक्रम को सलाम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed