{"_id":"6367a87a395b85108070bcc8","slug":"phone-bhoot-box-office-collection-day-3-katrina-kaif-ishaan-khatter-siddhant-chaturvedi-starrer-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Phone Bhoot Box Office Collection: टिकट खिड़की पर 'फोन भूत' की बेहद सुस्त रफ्तार, तीसरे दिन ऐसा रहा कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Phone Bhoot Box Office Collection: टिकट खिड़की पर 'फोन भूत' की बेहद सुस्त रफ्तार, तीसरे दिन ऐसा रहा कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 06 Nov 2022 05:59 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
फोन भूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़े सितारों की फिल्में एकसाथ टकराई हैं। कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और जाह्नवी कपूर की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन यहां हम सिर्फ कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत की बात करने जा रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई फोन भूत का सितारों ने जमकर प्रमोशन किया है। फैंस के बीच भी इस फिल्म का काफी बज देखने को मिला, लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है। फोन भूत को टिकट खिड़की पर रिलीज हुए तीन दिनों का समय बीत चुका है, लेकिन फिल्म की कमाई काफी कम है।
2 of 4
फोन भूत
- फोटो : सोशल मीडिया
फोन भूत एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कटरीना कैफ भूत के किरदार में हैं इसके अलावा इस फिल्म में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म को रिव्यू भी मिला-जुला दिया गया था। पिछले काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के ये फिल्म सिनेमाघरों में खींचने में नाकामयब रही है। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर पसंद आया था, लेकिन फिल्म उतना कमान नहीं दिखा पा रही है।
फोन भूत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म की काफी धीमी शुरूआत हुई थी। शुक्रवार को फोन भूत ने महज 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फोन भूत के तीसरे दिन के कारोबार की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रविवार को फोन भूत ने महज तीन करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 7.80 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फोन भूत टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिस हिसाब से फोन भूत काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, इसके लिए आगे का रास्ता बेहद कठिन होने वाला है। 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को गुरमीत ने डायरेक्ट किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे निर्मित किया गया है। बता दें कि मेकर्स ने फिल्म को देशभर में करीब 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है, जबकि विदेशों में ये फिल्म 500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।