बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इस बार लोगों को भूत बनकर डराने के साथ ही हंसाने भी आ रही हैं। दरअसल अभिनेत्री अपनी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर चर्चा में हैं। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट सामने आ रही है, अभिनेत्री जमकर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसके साथ ही उनकी टीम के दो मुख्य सदस्य यानी ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी एक्ट्रेस के साथ लगातार प्रचार में लगे हुए हैं। ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि कटरीना, सिद्धांत और ईशान इस फिल्म से दर्शकों के आकर्षित करने में कितने कामयाब होते हैं। फिलहाल इससे पहले जान लेते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।
Phone Bhoot: भूतनी बनकर हंसाएंगी या डराएंगी कटरीना कैफ, रिलीज से पहले जानिए फिल्म 'फोन भूत' से जुड़ी खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 2
-
Link Copied
बात करें फिल्म 'फोन भूत' की स्टार कास्ट के बारे में तो इस फिल्म में कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की तिकड़ी के अलावा दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं शीबा चड्ढा और निधि बिष्ट सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म ने सिद्धांत, कटरीना और ईशान पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ दिखाई देंगे।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने साजिद खान को बताया अपना भाई, शर्लिन चोपड़ा के साड़ी और मेकअप का उड़ाया मजाक
ये होगी फिल्म की कहानी
फिल्म फोन भूत एक हॉरर कॉमेडी होगी, जिसमें कटरीना जहां एक भूतनी की भूमिका निभा रही हैं। वहीं सिद्धांत और ईशान खट्टर दो ऐसे लोग हैं जो भूत पकड़ने के मिशन पर निकले हैं। जिसमें उनकी मुलाकात, एक खूबसूरत लेडी भूत यानी कटरीना से होती है, लेकिन सिद्धांत और ईशान यह मानने के लिए राजी नहीं हैं कि कोई भूत है। इसके बाद भूतनी बनीं कटरीना दोनों का बैंड बजाती नजर आएंगी और इसी सबके बीच कॉमेडी का तड़का लगाया गया है।
Sana Khan: 'मुझे सपने में मेरी जलती हुई कब्र दिखती थी', सना खान ने बताई खुद के हिजाबी बनने की वजह
क्या बॉक्स ऑफिस पर खरी उतर पाएगी 'फोन भूत'
बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने का सिलसिला लगातार जारी है। हालिया रिलीज हुआ बिग बजट फिल्में जैसे राम सेतु और थैंक गॉड भी कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। ऐसे में कटरीना की फिल्म अगर अच्छा कारोबार करती है तो ये काफी दिलचस्प होगा। इस साल जहां बॉक्स ऑफिस पर मेगा बजट फिल्में भी धूल चाटती नजर आईं तो वहीं इसी बीच कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी 'भूल भूलैया 2' ने जबरदस्त कारोबार किया। ऐसे में अगर कटरीना भी लोगों को डराने के साथ ही हंसाने में भी कामयाब रहीं तो उम्मीद है कि ये फिल्म भी अच्छा कारोबार कर सकती है।
Sooraj Barjatya: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाएंगे सूरज बड़जात्या, तीन वेब सीरीज के साथ रखेंगे कदम
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म को गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म की शूटिंग साल 2020 में ‘फोन भूत’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। यह फिल्म पहले सात अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब 'फोन भूत' फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Thank God Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई थैंक गॉड, सोमवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन