फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phone Bhoot: हंसाने के साथ फैंस को डराने के लिए तैयार कटरीना-सिद्धांत, सामने आया ‘फोन भूत’ का नया मोशन पोस्टर

Fri, 15 Jul 2022 01:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 15 Jul 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
Phone bhoot new motion poster out now Katrina kaif siddhant chaturvedi ishaan khattar starrer film on 7 October 2022
फोन भूत - फोटो : इंस्टाग्राम

कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म 'फोन भूत' चर्चा में है। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है, तब से ही इससे जुड़ी चीजें मेकर्स या स्टार कास्ट द्वारा शेयर की जा रही हैं। वहीं, अब इस फिल्म का नया पोस्टर और मोशन पोस्टर शेयर किया गया है, जो भूतिया होने के साथ-साथ मजेदार भी है। इस मोशन पोस्टर में भूत के बहाने लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है, जो इस फिल्म का आधार है।  

Phone bhoot new motion poster out now Katrina kaif siddhant chaturvedi ishaan khattar starrer film on 7 October 2022
फोन भूत - फोटो : social media

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ नया पोस्टर भी शेयर किया है। 23 सेकंड के इस मोशन पोस्टर की शुरुआत में ईशान खट्टर दिखाई देते हैं, जिनके कंधे पर एक कंकाल है और अभिनेता के चेहरे पर फनी एक्सप्रेशन है। इसके बाद सिद्धांत और कटरीना भी ईशान खट्टर के साथ ही दिखाई देते हैं। कटरीना ब्लैक आउटफिट में किसी तांत्रिक से कम नहीं लग रही हैं। इसके साथ पोस्टर भी शेयर किया गया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

Phone bhoot new motion poster out now Katrina kaif siddhant chaturvedi ishaan khattar starrer film on 7 October 2022
फोन भूत - फोटो : social media

इस पोस्ट के साथ कटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा, 'भूतों की दुनिया से नोट आउट। फोन भूत सिनेमाघरों में 7 अक्तूबर आ रही है।' इस पोस्ट में कटरीना ने 'एक भयानक कॉमेडी' का हैशटैग भी दिया है। इस टैग से ही साफ है कि ये तीनों कलाकार हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाने आ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Phone bhoot new motion poster out now Katrina kaif siddhant chaturvedi ishaan khattar starrer film on 7 October 2022
फोन भूत - फोटो : social media

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म को गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग की बात करें तो कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने साल 2020 में ‘फोन भूत’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। खबरों की मानें तो प्रोड्यूसर फरहान इस फिल्म को 15 जुलाई 2022 को ही रिलीज करना चाहते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि वर्षों पहले ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’भी रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म 7 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed