फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म से ही सुपरहिट हो गईं थीं मधु, शादी के बाद लिया करियर से ब्रेक, पति के बिजनेस में हुए घाटे के बाद दोबारा किया कमबैक

Sun, 06 Sep 2020 05:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 06 Sep 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Phool Aur Kaante Actress Madhoo Shah Then And Now Picture
मधु - फोटो : Instagram- madhoo_rockstar

'फूल और कांटे' से अजय देवगन ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ मधु नजर आईं थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी और इसने करीब 12 करोड़ की कमाई की थी। अजय देवगन ने तो इसके बाद कई हिट और फ्लॉप फिल्में दीं और आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं लेकिन उनकी पहली फिल्म की को-एक्ट्रेस मधु फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन दशक का सफर पूरा कर चुकी हैं। साउथ सिनेमा में मधुबाला के नाम से मशहूर मधु जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ और वेब सीरीज ‘एस्केप’ में नजर आएंगी। 

Phool Aur Kaante Actress Madhoo Shah Then And Now Picture
अजय देवगन, मधु - फोटो : Instagram- madhoo_rockstar

मधु (Madhoo) का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। मधु हेमा मालिनी की भतीजी और जूही चावला की भाभी हैं। मधु ने बॉलीवुड के अलावा मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। मधु का जन्म 26 मार्च 1969 को हुआ था। इस वक्त मधु की उम्र 50 साल से ज्यादा है। फूल और कांटे रिलीज होने के बाद लोग मधु की सुंदरता और उनके भोलेपन के दीवाने हो गए थे। मधु रातों रात सुपरहिट हो गई थीं। उस वक्त की स्थापित अभिनेत्रियों के लिए मधु का पहली फिल्म से सुपरहिट हो जाना हैरानी भरा था।

Phool Aur Kaante Actress Madhoo Shah Then And Now Picture
मधु - फोटो : Instagram- madhoo_rockstar

फूल और कांटे के अलावा मधु को मनी रत्नम की फिल्म रोजा के लिए भी जाना जाता है। जिसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर मधु ने 1991 में ही फूल और कांटे के अलावा के. बालाचंदर के साथ Azhagan की थी। लेकिन लोकप्रियता उन्हें फूल और कांटे से ज्यादा मिली। मधु भरतनाट्यम में ट्रेन्ड हैं जो उनकी मां ने उन्हें सिखाया था। मधु ने 19 फरवरी 1999 को उद्योगपति आनंद शाह से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phool Aur Kaante Actress Madhoo Shah Then And Now Picture
अजय देवगन, मधु - फोटो : Instagram- madhoo_rockstar
मधु ने शादी के बाद फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया। रिपोट्स के मुताबिक शादी के बाद मधु के पति का बिजनेस डूब गया और घर समेत सारी प्रॉपर्टी बेचकर उन्होंने लेनदारों का कर्ज चुकाया। इसके बाद उन्होंने टीवी पर कमबैक किया और कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू किया। मधू दो बेटियां हैं जिनका नाम अमेया और किया है।
विज्ञापन
Phool Aur Kaante Actress Madhoo Shah Then And Now Picture
मधु - फोटो : Instagram- madhoo_rockstar

इतने सालों में मधु का लुक भी पहने से काफी बदल गया है। 50 की उम्र होने के बावजूद वो पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर मधु काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पुरानी और नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मधु दोबारा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed